Besan Ka Thopa Recipe: सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने में क्या बनाया जाए, इसे लेकर अक्सर दिमाग में उथल-पुथल मची रहती है। ऐसे में हमेशा ऐसी नई रेसिपी की तलाश रहती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम समय में तैयार हो जाए। खास तौर पर तब, जब बच्चे और बड़े हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं।

अगर आप भी लंच या डिनर के लिए ऐसी ही किसी स्वादिष्ट सब्जी की तलाश कर रही हैं, जिसे सभी घरवाले चाव से खाएं, तो आप बेसन का थोपा बना सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में घंटों का समय नहीं लगता। नीचे दिए गए लेख में इसकी आसान विधि पढ़ें।

बेसन का थोपा को परफेक्ट कैसे बनाएं?

इस रेसिपी में थोपा का सबसे अहम रोल होता है। अगर यह अच्छे से नहीं पका, तो पूरी सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में जब भी बेसन का थोपा बनाएं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखें।

  • थोपा बनाते समय घोल को बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत पतला न बनाएं।
  • बेसन के घोल को पकाते समय गैस की आंच को धीमा रखें।
  • बेसन के घोल में मसालों को नमक, हींग और हल्दी की मात्रा का खास ध्यान रखें।
  • घोल जब अच्छे से पक जाए, तब ही गैस बंद करें।

इसे भी पढ़ें- Khajoor Mithai Recipe: कजरी तीज के लिए बनाएं बाजार जैसी खजूर मिठाई, मात्र ₹300 के खर्च में हो जाएगी तैयार

बेसन का थोपा को न केवल सामान्य दिनों बल्कि त्योहार के मौके पर भी बना सकती हैं। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई है, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही और आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अ

Image Credit- Shutterstock