फ्रेंच फ्राइज केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते हैं। शाम की हल्की भूख हो या वीकेंड पर कुछ टेस्टी नाश्ता बनाना हो, बच्चे हर बार फ्राइज की डिमांड करते हैं। ऐसे में बार-बार उन्हें बाहर से खरीदकर खिलाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए महिलाएं अब घर पर ही फ्रेंच फ्राइज बनाने लगी हैं। लेकिन बच्चे इसे खाने में इंट्रास्ट नहीं दिखाते। वह फिर भी बाहर के फ्राइज खाने की ही जिद्द करते हैं। इसका कारण यह है कि यह मार्केट जैसे क्रिस्पी नहीं बन पाते। अगर आप इसे बनाने के सही टिप्स फॉलो करेंगी, तो आप भी घर पर बाहर जैसे फ्राइज बना सकती है। हम इस आर्टिकल में आपको फूड इन्फ्लूंसर द्वारा फॉलो किए जाने वाले फ्राइज बनाने के तरीके को विस्तार से बताएंगे।

क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने का सही तरीका

इसके लिए आलू का चयन भी सही से करें। बड़े और पुराने आलू फ्राइज के लिए बेस्ट होते हैं, क्योंकि इनमें स्टार्च ज्यादा होता है। गीले आलू से फ्राइज नरम बनते हैं।

काटने की प्रक्रिया

आप इसके लिए मशीन खरीद लें, क्योंंकि हाथों से आप एक बरारप साइज नहीं काट पाएंगी। इसका नुकसान यह होगा कि आलू मोटे होंगे, तो सही से क्रिस्पी नहीं बनेंगे। न ज्यादा पतले, न ज्यादा मोटे आलू काटने के लिए आप चॉपर ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- टमाटर से बनाएं ये अनोखी और स्‍वादिष्‍ट रेसिपीज, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

पानी में भिगोएं

काटने के बाद इसे आप आधे घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। बीच में आप पानी बदल भी सकते हैं। इससे फ्राइज चिपकेंगे नहीं और स्ट्राच भी निकल जाता है।

सुखाना सबसे ज्यादा जरूरी

पानी से आलू को निकालने के बाद इसे कपड़े से अच्छे सो पोछ लें। इसमें बिलकुल भी पानी नहीं रहना चाहिए। चाहे तो आप पोछने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ भी सकती हैं, जिससे पानी अच्छे से सूख जाएगा।

डबल फ्राई करने से बनेंगे क्रिस्पी

एक बार आपको इसे हल्का कच्चा फ्राई करना है, ताकि इसे दोबारा भी पका सकें। तेल को गर्म करें और इसमें आलू डालकर हल्का पका लें। ध्यान रखें कि इसका रंग नहीं बदलना चाहिए। अब इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे फ्रिज में स्टोर कर दें।

इसे भी पढ़ें- क्रीम डालने के बाद भी लबाबदार नहीं बनती चाप, जानें कहां हो रही है गलतियां?

दूसरी बार फ्राई कब करें

जब फ्राईज ठंडे हो जाएं, तो इसे फ्रिज से निकालें और तेल में फिरसे डालकर सुनहरा पका लें। इससे फ्राइज क्रिस्पी बनेंगे और आपको यह सॉफ्ट भी नहीं लगेंगे। ध्यान रखें कि नमक आपको सबसे लास्ट में डालना है। फ्राइज तलने के बाद इसमें नमक डालें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific