सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए लोग बाजार से अलग-अलग प्रकार का सब्जी मसाला खरीदकर लाते हैं। इसके पर अच्छा खासा पैसा खर्च हो जाता है। हालांकि कई बार इन मसालों के इस्तेमाल के बाद भी खाने में वह स्वाद नहीं आता है, जो हम चाहते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल करके सब्जी मैजिक मसाला तैयार कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस मसाले की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

घर पर मैजिक मसाला कैसे बनाएं?

इस होममेड मैजिक मसाले की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से महंगे मसाले लाने की जरूरत नहीं ह। आप किचन में मौजूद बेसिक चीजों से ही तैयार हो जाता है। नीचे लेख में पढ़ें इस खुशबूदार मैजिक मसाले को बनाने की आसान विधि और सामग्री के बारे में।

जरूरी सामग्री

  • 4 बड़े चम्मच- साबुत धनिया
  • 2 बड़े चम्मच- जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच- सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच- काली मिर्च
  • 3 से 4 बड़े टुकड़े-दालचीनी
  • 1 से डेढ़ छोटा चम्मच- लौंग
  • 10 से 12- हरी इलायची
  • 2 से 3- बड़ी इलायची
  • 2-3- तेजपत्ता
  • 3-4 - कश्मीरी लाल मिर्च

मसाला तैयार करने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

  • सबसे पहले सभी साबुत मसालों को अच्छी तरहबीन कर साफ कर लें ताकि उनमें कोई धूल-मिट्टी या कंकड़ न रहे।
  • एक भारी तले की कड़ाही को गैस पर धीमी आंच पर गर्म करें।
  • इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक भूनें।
  • ध्यान रहे कि मसालों को तेज आंच पर बिल्कुल न भूनें, वरना इनका नेचुरल ऑयल जल जाएगा और स्वाद कड़वा हो जाएगा।
  • जब मसालों से सोंधी और बेहतरीन खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब इन भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • मसाले पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब इन्हें मिक्सी के जार में डालें और पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
  • आप चाहें तो इसे हल्का दरदरा भी रख सकते हैं जो सब्जियों में बहुत अच्छा टेक्सचर देता है।

स्टोर करने का सही तरीका

तैयार किए गए इस मैजिक मसाले को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसे किसी कांच के एयरटाइट डिब्बे या जार में भरकर रख दें।

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जार में नमी न जाए और मसाला निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें। सब्जी, दाल या कढ़ी बनाते समय अंत में सिर्फ 1 चम्मच इस मसाले को डालने से न केवल खाने का जायका कई गुना बढ़ जाता है बल्कि इसकी खुशबू से पूरा घर महक उठता है।

इसे भी पढ़ें- बिना छुए सूखी लाल मिर्च से निकालें सारे बीज, काम आएंगे ये 5 ट्रिक्स

इस तरीके आप बिना किसी परेशानी या ज्यादा खर्च के आराम से मैजिक मसाला बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific