Leftover Roti Ladoo Recipe:  रात या दोपहर के खाने में अक्सर रोटियां बच जाती हैं, जो रखे-रखे सूख जाती हैं और इन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता। अब ऐसे में लोग इन्हें गाय को खिला देते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से स्वादिष्ट  मीठी डिश तैयार कर सकती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको बची हुई रोटी से बनने वाले लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी सामग्री लाने की जरूरत नहीं है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी-

बची हुई रोटी से लड्डू बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बची हुई रोटी बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे इसका स्वाद और भी बढ़ सकता है। नीचे जानें-

  • पीसने से पहले रोटियों को घी या तेल लगाकर तब तक सेकें, जब तक वह कुरकुरी न हो जाए।
  • मिठास के लिए चीनी की जगह पिघला हुआ गुड़ या उसकी हल्की चाशनी मिलाएं।
  • सूखापन दूर करने और बाइंडिंग अच्छी करने के लिए मिश्रण में गुनगुना घी जरूर डालें।
  • स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल

अगर आप रात की बची हुई रोटियों को गाय को खिला देती हैं या फिर बाहर फेंक देती हैं, तो रुकिए। आप इनकी मदद से स्वादिष्ट लड्डू बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock