Korean Cream Cheese Garlic Bread आजकल खाने के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बहुत ही सॉफ्ट और क्रीमी होती है। इस स्वादिष्ट ब्रेड की खास बात इसका रिच गार्लिक बटर और चीजी फिलिंग है, जो मुंह में जाते ही घुल जाती है। इतना ही नहीं बल्कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसके स्वाद का दीवाना हो जाता है। शाम की चाय के साथ या छोटी-मोटी पार्टी में यह एक बेहतरीन स्नैक साबित होती है। आज के इस लेख में हम आपको कोरियन क्रीम चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
कोरियन चीज गार्लिक ब्रेड में परफेक्ट स्वाद लाने के लिए क्या करें?
हम में से कई बार लोगों की शिकायत रहती हैं, कि हमने जो डिश बनाई उसका स्वाद वैसा नहीं है, जैसा मुझे चाहिए। ऐसे में अगर आप कोरियन चीज गार्लिक ब्रेड के टेस्ट के साथ समझौता नहीं करना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखें।
- कोरियन गार्लिक ब्रेड के लिए हमेशा हल्की, थोड़ी मीठी और फूला हुआ ब्रेड चुनें। टाइट ब्रेड का इस्तेमाल करने से वह ऑथेंटिक टेक्सचर और स्पॉन्जीनेस नहीं आएगी।
- फिलिंग में इस्तेमाल होने वाला क्रीम चीज रूम टेंपरेचर पर होना चाहिए। ठंडा क्रीम चीज ब्रेड में अच्छे से फैलता नहीं है और उसकी गुठलियां बन जाती हैं।
- कच्चे लहसुन की तीखी महक कई लोगों को पसंद नहीं आती। इसलिए गार्लिक बटर में डालने से पहले बारीक कटे लहसुन को मक्खन में कुछ सेकंड हल्का सा भून लें।
- ब्रेड को गार्लिक बटर सॉस में चारों तरफ से हल्का डिप करें, लेकिन ध्यान रखें कि ब्रेड इतनी देर तक न डूबे कि वह बहुत ज्यादा गीली होकर टूट जाए।
नोट: ओरिजिनल कोरियन गार्लिक ब्रेड के बटर सॉस में मक्खन और लहसुन के साथ थोड़ा सा दूध, शहद या कंडेंस्ड मिल्क और एक अंडे की जर्दी या कॉर्नफ्लार मिलाई जाती है। इससे सॉस क्रीमी और रिच कस्टर्ड जैसा बनता है। अगर आप अंडा खाती हैं, तो इसे शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- त्योहार के मौके पर मोतीचूर के लड्डू से बनाएं क्रीमी पेस्ट्री, मुंह में घुलते ही दिल जीत लेगा स्वाद
कोरियन चीज गार्लिक ब्रेड को आप शाम के नाश्ते या फिर बर्थडे पार्टी या किसी खास मौके पर भी बना सकती हैं। खासकर अगर आप मार्केट के बजाय घर पर कुछ स्पेशल बनाकर खिलाना चाहती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
