अक्सर हम खाने के साथ टमाटर, धनिया, पुदीना या आम की चटनी ही बनाते हैं और खा-खाकर बोर हो जाते हैं। अब ऐसे में अक्सर मम्मियां अलग-अलग चीजों की चटनी बनाती हैं। अगर आप भी इस बार कुछ अलग और नया स्वाद ढूंढ रही हैं, तो एक बार काले चने की चटनी बनाकर जरूर चखें। यह चटनी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। नीचे लेख में पढ़ें इसे काले चने की चटनी बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स।

काले चने की चटनी को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के टिप्स

अगर आप काले चने की चटनी को रेस्टोरेंट जैसा या बेहद खास स्वाद देना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें-

  • चटनी पीसते समय थोड़ा सा भुना हुआ जीरा और चुटकीभर हींग डालें। इससे पाचन के साथ-साथ चटनी में सौंधी खुशबू भी आती है।
  • अगर आप चटनी को अलग टेक्सचर देना चाहती हैं, तो उबले चनों के साथ-साथ थोड़े से भुने हुए चने मिला सकती हैं। इससे चटनी का स्वाद और गाढ़ापन बढ़ जाता है।
  • चटनी में देसी घी या रिफाइंड की जगह, सरसों के तेल में राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता का तड़का लगाएं। इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
  • नींबू के रस के अलावा थोड़ा सा इमली का गूदा या अमचूर पाउडर मिलाने से चटनी में एक चटपटा खट्टा-मीठा स्वाद आता है।
  • मिक्सी में चटनी को बारीक पीसने की जगह हल्का दरदरा पिसें।
  • धनिया के साथ-साथ थोड़े से ताजे पुदीने के पत्ते भी मिला दें। इससे चटनी में रिफ्रेशिंग फ्लेवर आता है।

इसे भी पढ़ें-  3 तरह की स्वादिष्ट चटनियां, जो बढ़ा देती हैं हर खाने का स्वाद

निष्कर्ष

इस चटनी को आप पराठा, पूड़ी या फिर रोटी के साथ खा सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि जब आपको सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो आप इसे बना सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: AI