बिना मैदा के गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं हेल्दी चॉकलेट ब्राउनी
चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लोग इससे कतराते हैं। अगर आप भी इसकी शौकीन हैं, तो घर पर बिना मैदा और चीनी के चॉकलेट ब्राउनी तैयार कर सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी
चॉकलेट ब्राउनी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन सेहत की फिक्र के कारण कई बार लोग इसे खाने से कतराते हैं। अगर आप चॉकलेट की शौकीन हैं और फिटनेस का भी ध्यान रखना चाहती हैं, तो अब बिना किसी गिल्ट के इसका मजा ले सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि कैसे? बता दें कि इसके लिए मैदे और सफेद चीनी वाली ब्राउनी की जगह घर पर गेहूं के आटे और गुड़ से पौष्टिक ब्राउनी तैयार कर सकती है। नीचे पढ़े रेसिपी-
आटे और गुड़ से चॉकलेट ब्राउनी बनाते समय क्या गलती नहीं करनी चाहिए?
घर पर आटे और गुड़ से चॉकलेट ब्राउनी बनाना आसान है, लेकिन अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो यह खराब हो सकती है। नीचे जानें-
Image Credit- AI
आटे को मिलाने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा या जोर-जोर से न फेंटें, वरना ब्राउनी सख्त और रबर जैसी बन सकती है। इसे हल्के हाथों से मिलाएं।
चीनी के मुकाबले गुड़ में नमी ज्यादा होती है। इसलिए गुड़ या गुड़ का पाउडर सही मात्रा में ही डालें।
ओवन या कड़ाही का तापमान सही होना जरूरी है। अगर आंच बहुत तेज होगी तो ब्राउनी बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी।
बेक होने के तुरंत बाद गर्म ब्राउनी को कभी न काटें। ऐसा करने से वह टूट सकती है। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, इसके बाद ही टुकड़े करें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
हेल्दी चॉकलेट ब्राउनी रेसिपी Recipe Card
हेल्दी चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं?
Total Time :30min
Preparation Time : 15min
Cooking Time : 15
Servings : 3
Cooking Level : Low
Course: Desserts
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
गेहूं का आटा- 1 कप
गुड़ का पाउडर- 3/4 कप
कोको पाउडर- 1/4 कप
पिघला हुआ मक्खन या अनफ्लेवर्ड तेल- 1/2 कप
दूध- 3/4 कप (आवश्यकतानुसार)
दही- 1/4 कप
वैनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- एक चुटकी
कटे हुए अखरोट या चॉकलेट चिप्स- 1/4 कप (ऑप्शनल)
विधि
Step 1 :
ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पिघला हुआ मक्खन और गुड़ का पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें जब तक कि मिश्रण चिकना न हो जाए।
Step 2 :
अब इसमें दही और वैनिला एसेंस मिलाएं और दोबारा अच्छी तरह फेंटें। इसके बाद एक कटोरा लें और छन्नी की मदद से गेहूं का आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक छान लें।
Step 3 :
इसके बाद सारी सूखी सामग्री को गुड़ और मक्खन वाले मिश्रण में मिलाएं। फिर हल्के हाथों से कटोरे के तले से बैटर को घुमाते हुए ऊपर की तरफ लाकर फेंटे। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते हुए बैटर बनाएं। ध्यान दें कि बैटर बहुत गाढ़ा न हो।
Step 4 :
अगर पसंद हो, तो इस समय इसमें कटे हुए अखरोट या चॉकलेट चिप्स मिला सकती हैं। इसके बाद बेकिंग ट्रे या केक टिन को थोड़ा सा तेल या मक्खन लगाकर चिकना कर लें और उस पर बटर पेपर बिछा दें।
Step 5 :
अब तैयार बैटर को टिन में समान रूप से फैला दें। इसके बाद ओवन को 180°C पर 10 मिनट के लिए पहले से गरम करें और ब्राउनी को 25 से 30 मिनट तक बेक करें। इसके बाद टूथपिक डालकर चेक करें। अगर वह साफ बाहर आती है, तो ब्राउनी तैयार है।
Step 6 :
इसके बाद ब्राउनी को पूरी तरह से ठंडा करें। इसके बाद धारदार चाकू की मदद से चौकोर टुकड़ों में काटें। अब ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें। अगर आप किसी भी प्रकार का मार्केट वाली चीजें इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो चॉकलेट सिरप को स्किप कर सकती हैं।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।