लीची फल मार्केट में बहुत कम समय के लिए आता है। इसका स्वाद जितना लजीज होता है, इसका सीजन उतना ही छोटा होता है। ऐसे में लीची के दीवाने अक्सर इसका सीजन खत्म होने के बाद इसे बहुत मिस करते हैं। अगर आप भी लंबे समय तक इस फल का अनोखा स्वाद चखना चाहते हैं, तो इस बार लीची को सिर्फ फ्रिज में रखने के बजाय इससे दो बेहतरीन चीजें बनाकर रख लें। हम बात कर रहे हैं लीची की खट्टी-मीठी चटनी और मजेदार कैंडी की, जिससे आप महीनों तक इसका लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लीची की खट्टी-मीठी चटनी कैसे बनाते हैं और लीची कैंडी बनाने की रेसिपी क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
लीची की खट्टी-मीठी चटनी कैसे बनाएं?
- सबसे पहले 250 ग्राम लीची को छीलकर उनके बीज निकाल लें और गूदे को हल्का सा मैश कर लें।
- अब एक पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें थोड़ी सी कलौंजी, सौंफ और एक चुटकी हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें लीची का पल्प डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी, थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- जब यह मिश्रण गाढ़ा होकर चटनी जैसा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
इसे भी पढ़ें - लीची की दीवानगी मानसून में पड़ सकती हैं भारी, हो सकती है ये बीमारी
लीची कैंडी कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक कप लीची के पल्प को मिक्सी में पीसकर जूस तैयार कर लें।
- अब एक पैन में इस जूस को डालें और साथ में आधा कप चीनी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा और चिपचिपा न हो जाए।
- जब यह बर्तन का किनारा छोड़ने लगे, तो इसे बटर पेपर या घी लगी प्लेट पर फैला दें।
- ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे टुकड़ों में काट लें और ऊपर से पिसी हुई चीनी छिड़क कर टॉफी की तरह तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में 15 दिन रोज लीची खाएंगी तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
