क्या आप मीठा खाने की शौकीन हैं लेकिन हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बाजार की मिठाई खाने से बचती हैं? अगर हां, तो आप एक बार आंवला, खजूर और नारियल वाले लड्डू बना सकती हैं। ये न केवल सुगर फ्री बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। बता दें कि इसमें चीनी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह पूरी तरह गिल्ट-फ्री ट्रीट बन जाता है। इसकी अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किचन में घंटों खड़े रहने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। नीचे लेख में पढ़ें इसे आसानी से घर पर बनाने का तरीका।

आंवला-खजूर और कोकोनट लड्डू बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

आंवला-खजूर और कोकोनट लड्डू को अगर आप पहली बार में बेहतर और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे जानें-

आंवला-खजूर और कोकोनट लड्डू की रेसिपी Recipe Card

आंवला-खजूर और कोकोनट लड्डू बनाने की रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :40min
  • Preparation Time : 15min
  • Cooking Time : 25
  • Servings : 5
  • Cooking Level : Low
  • Course: Desserts
  • Calories: 125
  • Cuisine: Indian
  • Author: Priyanka Yadav

सामग्री

  • खजूर (बीज निकले हुए- 1 कप
  • आंवला (कद्दूकस किया हुआ)- 1 कप
  • सफेद तिल- 2 बड़े चम्मच
  • नारियल का बुरादा- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • शुद्ध देसी घी- 1 से 2 चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले खजूर के बीज अच्छी तरह से निकाल लें। अब इन्हें मिक्सी के जार में डालें और बिना पानी के पीसकर एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार कर लें। फिर ताजे आंवले लें और उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद ग्रेटर की मदद से सभी आंवलों को बारीक कद्दूकस कर लें।

  • Step 2 :

    अब गैस ऑन करें और उस पर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब उसमें 1 चम्मच शुद्ध देसी घी डालें। घी पिघलने के बाद कद्दूकस किया हुआ आंवला कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें, ताकि आंवले का कच्चापन और अतिरिक्त नमी खत्म हो जाए।

  • Step 3 :

    अब भुने हुए आंवले में तैयार किया हुआ खजूर का पेस्ट डालें। करछी की मदद से दोनों चीजों को आपस में अच्छी तरह मिला लें, ताकि खजूर आंवले में पूरी तरह घुल-मिल जाए।इसके बाद, इस मिश्रण में सफेद तिल, इलायची पाउडर और नारियल का बुरादा डालें।

  • Step 4 :

    गैस की आंच को धीमा कर दें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब सभी सामग्रियां एक साथ अच्छी तरह से मिल जाएं और कड़ाही छोड़ने लगें, तो थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर चेक करें कि इसके लड्डू बंध पा रहे हैं या नहीं। यदि मिश्रण आसानी से गोल आकार ले रहा है, तो समझें कि यह तैयार है।

  • Step 5 :

    अब गैस बंद कर दें और तैयार मिश्रण को एक प्लेट या बर्तन में निकाल लें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि यह हल्का गुनगुना होना चाहिए ताकि हाथ न जले। अब अपने हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर अपने मनपसंद आकार में सारे लड्डू तैयार कर लें।

  • Step 6 :

    अगर आप चाहें, तो इन लड्डुओं को अधिक सुंदर और स्वादिष्ट दिखने के लिए सूखे नारियल के बुरादे में चारों तरफ से रोल करके इसकी कोटिंग कर सकती हैं। पौष्टिक और स्वादिष्ट सुगर फ्री आंवला-खजूर के लड्डू बनकर तैयार हैं! आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों इसे खा सकती हैं।

  • खजूर अच्छी गुणवत्ता वाले और नरम होने चाहिए। इस्तेमाल से पहले खजूर के बीज अच्छी तरह निकाल लें।
  • आंवले को उबालने या कद्दूकस करने के बाद उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़ लें।
  • आंवला और खजूर के मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं, जिससे कड़वाहट कम हो और बाइंडिंग अच्छी हो।
  • कोकोनट का इस्तेमाल करते वक्त इसे हल्का भून लें।
  • इन्हें एयर-टाइट डिब्बे में बंद करके रखें।

इसे भी पढ़ें- स्वाद ही नहीं, यादों से भी जुड़ी हैं ये मिठाइयां; जानिए भारत की 10 फेवरेट स्वीट डिशेज

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai(main image)