सिंधु घाटी सभ्यता, जिसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जात है। सिंधु नदी के आस-पास स्थित जगहें हमारे वर्षों पुराने इतिहास को दर्शाती हैं। डांसिंग गर्ल की मूर्ति का कनेक्शन भी इससे जुड़ा हुआ है। लगभग 4500 वर्ष पुरानी इस कांस्य प्रतिमा की खोज मोहनजोदाड़ो में हुई थी। मोहनजोडदड़ो शहर पाकिस्तान में स्थित है, जो सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे फेमस जगहों में से एक माना जाता है। सिंधु घाटी सभ्यता में वो जगहें आती हैं, सिंधु नदी के किनारे और आस-पास बसी हैं। मोहनजोडदड़ो, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी के दाहिने किनारे पर स्थित था। इसी तरह सिंधु घाटी से जुड़ी ऐसी कई एतिहासिक जगहें, जो भारत और पाकिस्तान में देखने के लिए अच्छी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पाकिस्तान में सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी ऐतिहासिक जगहें

मोहनजोदड़ो- क्या आप इस नाम का असली अर्थ जानती हैं? इसका अर्थ मृतकों का टीला है। इसे सिंधु घाटी में आने वाले सबसे फेमस और सबसे ऊंचाई पर जाने वाले शहर में से एक माना जाता है।

  • देखने के लिए क्या खास?- विशाल ग्रेट बाथ, अनाज भंडार और सार्वजनिक भवन, प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति जो भारत में है, अच्छी सड़कें और यहां के नजारे।

हड़प्पा

यहां पर बनी इमारतें आपको, अलग और खास लगेंगी। इसी जगह के नाम से हड़प्पा सभ्यता का नाम रखा गया था। ईंटों से बने बड़े-बड़े भवन, कब्रिस्तान और हड़प्पा संग्रहालय भी इस जगह को खास और आकर्षित बनाते हैं। यह जगह पाकिस्तान के साहिवाल शहर के पास स्थित है।

इसके अलावा आप गणवेरीवाला भी देखने जा सकती हैं।

भारत में सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी जगहें

धोलावीरा- यह सिंधु सभ्यता की सबसे फेमस जगहों में से एक है। 2021 में यूनेस्को विश्व धरोहर की लिस्ट में इसका नाम शामिल किया गया था। यह अपनी जल संरक्षण प्रणाली और विशाल जलाशय की वजह से पसंद किया जाता है।



इसके अलावा लोथल, राखीगढ़ी, कालीबंगन, रोपड़ और रबनावली जैसी जगहें भी सिंधु घाटी से कनेक्ट होने की वजह से हमारे इतिहास को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें: Hidden Places In Karnataka: कर्नाटक की देखी जगहों को छोड़, एक बार इन हसीन जगहों का करें दीदार, खुशी से झूम उठेंगे

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-  wikipedia