आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी कलाकार की किस्मत रातों-रात बदल सकता है। कुछ समय से मॉडल और एक्ट्रेस तान्या मिश्रा की खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फैंस उनके फैशन सेंस, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें भारत का नया नेशनल क्रश कहा जा रहा है। जानते हैं इनके बारे में...
तान्या मिश्रा का शुरुआती जीवन और शिक्षा
तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था। मुंबई में रहने वाली तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स) की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 2019 में IAWA मिस इंडिया प्रतियोगिता में चौथा रनर-अप स्थान हासिल किया था। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स हैं।
मॉडलिंग से लेकर मैगजीन कवर तक का सफर
फैशन की दुनिया में तान्या एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राजिया जैसी प्रतिष्ठित मैगजीन के लिए काम किया है। अप्रैल-मई 2024 के फेमिना मैगजीन के कवर पेज पर भी वह नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें फेमिना अचीवर्स अवॉर्ड 2024 और लोकमत अवॉर्ड 2023 से भी सम्मानित किया जा चुका है।
फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय
तान्या सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कई फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
- फिल्म 'गजनबी' और 'चेस' में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म 'चेस' में उन्होंने एक सीबीआई इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था।
- हरमन बावेजा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'चिडिया उड़' में भी उन्होंने काम किया है, जिसमें जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर जैसे बड़े कलाकार भी शामिल हैं।
- इसके अलावा वह 'नखरो' और 'तू मेरा हो जावेगा' जैसे सात फेमस म्यूजिक वीडियो में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आ चुकी हैं।
तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) नई नेशनल क्रश (National Crush of India) कैसे बनीं?
बता दें कि हमारे देश में ‘नेशनल क्रश’ शब्द पिछले बीते कुछ सालों से मनोरंजन जगत में काफी फेमस रहा है। इससे पहले इस कैटेगरी में रश्मिका मंदाना के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी, साई पल्लवी जैसे कई बड़े नाम शामिल हुए हैं। अब तान्या मिश्रा का नाम भी इसी चर्चा में शामिल हो रहा है। तान्या की ग्लैमरस तस्वीरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बढ़ती पॉपुलैरिटी ने फैंस के बीच उनके लिए एक अलग उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि, नेशनल क्रश का यह टैग किसी ऑफिशियल सर्वे या अवॉर्ड के आधार पर नहीं दिया जाता है।
निष्कर्ष
तान्या मिश्रा का सफर यह साबित करता है कि आज की दौर में सोशल मीडिया, मॉडलिंग और एक्टिंग एक-दूसरे से किस तरह जुड़े हुए हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस तस्वीरें भले ही आज चर्चा का मुख्य विषय हों, लेकिन उनका अब तक का पूरा करियर और मेहनत उन्हें मनोरंजन जगत की एक उभरती हुई कलाकार बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू को मिले 'विशेष अधिकार' से पलटा पूरा गेम, घर से बेघर हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Images: instagram tanya mishra
