दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी फिल्मी गलियारों की सबसे खूबसूरत लव स्टोरीज में से एक रही है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। सायरा, दिलीप कुमार की फैन थीं और उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई थीं। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर था, लेकिन इसके बावजूद दोनों शादी के बंधन में बंधे। सायरा बानो ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो 12 साल की उम्र से दिलीप साहब की पत्नी बनने का ख्वाब देखने लगी थीं। दोनों ने साल 1966 में शादी की थी। उस वक्त दिलीप कुमार की उम्र 44 साल और सायरा बानो की उम्र 22 साल थी। क्या आपको पता है कि इतनी गहरी मोहब्बत के बाद भी दिलीप कुमार ने गुपचुप तरीके से असमा रहमान से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बारे में सायरा बानो को अखबार की हेडलाइन से पता चला था और वो बुरी तरह टूट गई थीं। चलिए आपको बताते हैं यह किस्सा।

दिलीप कुमार ने सायरा बानो को बिना बताए कर ली थी दूसरी शादी

दिलीप कुमार और सायरा बानो की जिंदगी एक-दूसरे का हाथ थामे खूबसूरती से चल रही थई, लेकिन साल 1981 में खबरें आईं कि दिलीप कुमार ने अस्मा रहमान से दूसरी शादी कर ली है। बताया जाता है कि अस्मा, दिलीप कुमार की फैन थीं और हैदराबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

दोनों की शादी केवल 2 साल में टूट गई थी। कहा जाता है कि साल 1983 में दोनों का तलाक हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अस्मा पहले से शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे भी थे। वह दिलीप कुमार की बहनों की दोस्त थीं। उन्होंने जानबूझकर इस तरह की स्थिति बनाई थी कि दिलीप कुमार को उनसे शादी करनी पड़ी थी। हालांकि, कई जगह ये भी कहा जाता है कि दिलीप कुमार, अस्मा के प्यार में पड़ गए थे।

दिलीप कुमार ने कही थी यह बात


बताया जाता है कि साल 1982 में न्यूजपेपर की हेडलाइन ने सायरा बानो को दिलीप कुमार की दूसरी शादी की बात पता चली थी। दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी The Substance and the Shadow में इसे अपनी जिंदगी की एक बड़ी गलती बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने सायरा के विश्वास को ठेस पहुंचाई है और इसके लिए वो खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- क्यों कोर्ट तक पहुंचा था दिलीप कुमार और मधुबाला की मोहब्बत का मामला?

दूसरी शादी की बात सुनकर सायरा बानो ने कही थी यह बात

दिलीप कुमार की दूसरी शादी की खबर पढ़कर सायरा बानो को विश्वास ही नहीं हुआ था। बताया जाता है कि उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया था और कहा था कि दिलीप साहब उनके साथ ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं। बाद में उन्होंने गुस्से में यह भी कहा था कि उन्हें दिलीप कुमार को किसी के साथ बांटना मंजूर नहीं है, वो उनकी जिंदगी में दूसरी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकती, उन्हें इकलौती पत्नी बनकर ही रहना है।

 

यह भी पढ़ें- 'वो मुझसे बातें छुपाने लगी थीं', राज कपूर ने नरगिस पर लगाया था धोखा देने का इल्जाम; एक अधूरा वादा बना था रिश्ता टूटने की वजह


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।