बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का फिल्मी करियर जितना सुर्खियों में रहा, उतनी ही चर्चा में उनकी निजी जिंदगी भी रही। चाहे अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता हो, उनकी शादी हो या उनकी पर्सनल सेक्रेटरी फरजाना से उनका कथित रिश्ता, उनकी जिंदगी से कई ऐसे राज जुड़े हैं, जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। रेखा की जीवनी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में राइटर और जर्नलिस्ट यासिर उस्मान ने भी उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं का जिक्र किया है। पति के न होने के बाद भी रेखा सिंदूर क्यों लगाती हैं, यह सवाल अक्सर लोगों के दिमाग में आता है। चलिए आपको बताते हैं कि रेखा ने खुद इसका क्या जवाब दिया था?
रेखा सिंदूर क्यों लगाती हैं?
रेखा की पर्सनल लाइफ अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। रेखा सिंदूर क्यों लगाती हैं, यह सवाल कई बार पूछा जाता है। कई लोग इसे अमिताभ बच्चन के साथ जोड़कर देखते हैं। हालांकि, इसका अमिताभ बच्चन से कोई ताल्लुक नहीं है। रेखा और अमिताभ का रिश्ता बेशक हमेशा चर्चा में रहा और दोनों की नजदीकियों के किस्से काफी मशहूर हैं, लेकिन रेखा ने एक बार सिमी ग्रेवाल के शो में यह तक कह दिया था कि उनके और अमिताभ के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा था।
खैर, बात अगर रेखा के सिंदूर लगाने की करें, तो रेखा पर लिखी किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में इससे जुड़े एक किस्से का जिक्र है। इसमें बताया गया है कि साल 1981 में जब रेखा को फिल्म उमराव जान के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल रहा था, तब तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने पूछा था, "आप मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?" इसके जवाब में रेखा ने कहा था कि वो जिस शहर से आती हैं, वहां यह आम बात है और यह वहां का फैशन है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जाता है कि रेखा ने कई इंटरव्यूज में भी इस सवाल का जवाब दिया है, लेकिन ऐसे किसी इंटरव्यू की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- रेखा को सिंदूर लगाए देख जब रो पड़ी थीं जया बच्चन, अमिताभ बच्चन की इस एक गलती से हो गया था अफेयर का खुलासा
जब ऋषि कपूर-नीतू सिंह की शादी में सिंदूर लगाए पहुंची थीं रेखा
कहा जाता है कि रेखा पहली बार नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी में सिंदूर लगाए पहुंची थीं और उन्हें देखकर सभी लोग चौंक गए थे। हालांकि, बाद में रेखा ने कहा था कि वह शूटिंग से सीधा शादी में पहुंची थीं और उन्हें अपना लुक काफी अच्छा लग रहा था, इसलिए उन्होंने इसे नहीं हटाया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रेखा को इस तरह देखकर जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, सेलेब्स की लाइफ और बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
