जैसे गानों के बिना फिल्में अधूरी हैं, वैसे की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बात किए बिना गायिकी की चर्चा भी नहीं हो सकती। लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज ने कई दशकों ने तक हजारों सदबहार गानों में आवाज दी। उनके गाए गाने कल भी दिल की छूते थे, आज भी दिल की धड़कन हैं और आने वाले कल में ही हमारे दिल के करीब रहेंगे। लता मंगेशकर ने किशोर कुमार, मुकेश और मोहम्मद रफी के साथ गाने गाए, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे साथ रफी साहब के साथ जमी और सबसे ज्यादा गाने उन्होंने एसडी बर्मन के कंपोजिशन में गाए। क्या आपको पता है कि एक वक्त पर एसडी बर्मन और लता मंगेशकर की जोड़ी टूट गई थी और दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

जब लता मंगेशकर और एसडी बर्मन ने सालों तक नहीं थी एक-दूसरे से बात

लता मंगेशकर और एसडी बर्मन की हिट जोड़ी ने 'चांद फिर निकला', 'आज फिर जीने की तमन्ना है' और 'पिया तोसे नैना लागे रे' जैसे हिट गाने हिंदी सिनेमा को दिए, लेकिन एक वक्त पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और लता मंगेशकर ने लंबे समय तक उनके गाने नहीं गाए थे।

कहा जाता है कि दोनों की लड़ाई का कारण एक आर्टिकल बना था। इस आर्टिकल में एसडी बर्मन ने कहा था कि लता जी का करियर हम कंपोजर्स ने ही बनाया है। यह बात लता जी को पसंद नहीं आई। उन्हें ऐसा लगा कि एसडी बर्मन गानों के हिट होने और उनके करियर का श्रेय खुद को देना चाहते है इसलिए वो काफी नाराज हो गई थीं और लगभग 4 सालों तक न उन्होंने उनके लिए कोई गाना गाया और न ही दोनों के बीच बात हुई। कहा जाता है कि इसके बाद आरडी बर्मन ने दोनों के बीच सुलह करवाई थी।

 यह भी पढ़ें- आशा भोसले के पहले पति कौन थे? 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी लेकिन फिर...

इस वजह से भी हुआ था झगड़ा

दोनों के बीच एक और बात को लेकर भी झगड़ा हुआ था। पुराने किस्सों की मानें तो एसडी बर्मन ने साल 1958 में लता मंगेशकर के साथ फिल्म 'सितारों से आगे' के लिए एक गाना 'पग ठुमक चलत' रिकॉर्ड किया था। एसडी बर्मन ने इसे ओके कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें इसमें कुछ खामियां नजर आईं और वो चाहते थे कि लता जी इसको दोबारा रिकॉर्ड करें। इसके लिए उन्होंने लता मंगेशकर को फोन किया, पर उन्होंने कुछ वजहों से गाना दोबारा रिकॉर्ड करने से मना कर दिया और इस बात पर भी बर्मन दा उनसे नाराज हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें- 'आपने आशा भोसले को नहीं बढ़ने दिया आगे?', जब लता मंगेशकर ने दिया था इस सवाल का जवाब, बहनों के बीच अनबन को लेकर भी कही थी बड़ी बात

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।