गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरें लंबे वक्त से बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रही हैं और न्यूजपेपर्स की हेडलाइंस में हैं। कुछ वक्त पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस लिया था और उस वक्त खबरें सामने आई थीं कि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे और इसलिए सुनीता ने यह कदम उठाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने फिर अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि वहअपने बच्चों से कभी नहीं कहेंगी कि वे अपने पिता से रिश्ता तोड़ लें। इसके अलावा भी सुनीता ने अपनी 40 साल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो बच्चों से कहे कि...

सुनीता आहूजा ने 'टॉल टेल्स कोलकाता' को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह कभी भी ऐसा नहीं चाहेंगी कि उनके और गोविंदा के बीच तो तनाव है, उसका असर उनके बच्चों पर पड़े। सुनीता ने कहा, "मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो अपने बच्चों से ये कहे कि अपने पिता को छोड़ दो...ये उनका फैसला है...देखिए सीधी सी बात है कि इस तरह की बातें करना बेकार है क्योंकि वे उनके पिता है। उन्हें भी तो इस बारे में सोचना चाहिए...सिर्फ महिलाएं ही क्यों सोचें? महिलाएं ही हमेशा डिप्रेशन में क्यों रहें?" बता दें कि सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं।

मुझे कोई नहीं पाल रहा है...

सुनीता ने यह भी साफ कहा कि वह फाइनेंशियली किसी पर निर्भर नहीं हैं और इसलिए वह किसी से डरती नहीं हैं, जो उन्हें बोलना होगा, वह जरूर बोलेंगी। सुनीता ने कहा, "कोई मुझे नहीं पाल रहा है...मैं जो हूं, अपने दम पर हूं...मुझे कोई नहीं खिला रहा है...मुझे नहीं लगता कि कोई और मेरी तरह सच बोलने वाला है, भगवान उस हर इंसान को देख लेगा, जो किसी अच्छे इंसान को दुख पहुंचाता है। मैं अपना काम करूंगी, दुनिया जाए भाड़ में।"

उन्हें वहां खुशी मिल रही है...

सुनीता ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि गोविंदा को कहीं और खुशी मिल गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस स्थिति को स्वीकार कर लिया है और वह उनके लिए अच्छा ही चाहती हैं। सुनीता ने कहा, "उन्हें वहां वह खुशी मिल रही है, जो मैं उन्हें 40 सालों में नहीं दे पाई। शायद कोई और उसे यह खुशी दे रहा है। मुझे ऐसा ही लगता है। भगवान उसका भला करे। उसे खुश रहने दो।"


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।