करिश्मा कपूर और गोविंदा की गिनती 90 के दशक की हिट जोड़ियों में की जाती है। दोनों ने साथ में 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'हीरो नंबर 1' जैसी कई ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में दीं। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और कॉमिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता था। एक वक्त पर इनकी जोड़ी हिट फिल्मों और एंटरटेंमेंट की गारंटी बन चुकी थी, लेकिन फिर दोनों ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया। एक वक्त पर इंडस्ट्री में इनके अफेयर के चर्चे भी जोरों पर थे। अब इनकी को-स्टार रही शगुफ्ता अली ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर बात की है और कई गहरे राज खोले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
गोविंदा-करिश्मा ने साथ काम करना क्यों कर दिया था बंद?
शगुफ्ता अली ने एक लीडिंग जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में गोविंदा और करिश्मा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतनी हिट फिल्में देने के बाद गोविंदा और करिश्मा ने साथ काम करना क्यों बंद कर दिया था, तो उन्होंने जवाब में कहा, "इंट्रेस्ट खत्म हो गया होगा...देखिए प्यार-मोहब्बत खत्म हो गया होगा..दिलचस्पी खत्म हो गई होगी, वैसे भी हीरोइंस के मूड का क्या भरोसा है...हद से ज्यादा महत्वाकांक्षी होना भी अच्छा नहीं होता है...करिश्मा ओवर एंबीशियस थी। बेशक वो टैलेंटेड और मेहनती थीं, लेकिन उनमें बहुत एटीट्यूड था।"
क्या गोविंदा और करिश्मा का अफेयर था?
शगुफ्ता ने इस इंटरव्यू के दौरान गोविंदा और करिश्मा के अफेयर पर भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों का अफेयर था, तो उन्होंने कहा कि ऐसा सुना था और दिखता भी था, लेकिन दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था।
बताया जाता है कि गोविंदा और करिश्मा के बीच अफेयर तो था, पर वो ज्यादा नहीं चला। इस बारे में जब शगुफ्ता से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "ये कहा जा सकता है कि जोड़ी जब तक चली, तब तक रिश्ता भी चला...एक वक्त के बाद पब्लिक गोविंदा को एक ही हीरोइन के साथ देखकर बोर होने लगी थी।"
यह भी पढ़ें- 'पहले बताया अपनी बहू और फिर...', क्या जया बच्चन की इस एक शर्त से टूट गया था करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता?
सुनीता को थी गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते की भनक?
शगु्फ्ता की मानें तो गोविंदा की पत्नी सुनीता को उनके और करिश्मा के अफेयर के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। बता दें कि सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादी में अनबन की खबरें पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। हाल ही में 'लॉक अप 2' में भी सुनीता ने कहा था कि शादी की शुरुआत से ही गोविंदा के अफेयर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के इस गाने के बोल पर हुआ था हंगामा, एक्ट्रेस को नहीं पता था उस शब्द का मतलब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Credit: Instagram
-1785055905110_m.webp)