सीमा सजदेह और सोहेल खान इन दिनों चर्चा में हैं। यूं तो इन दोनों का तलाक साल 2022 में हो गया था, लेकिन एक बार फिर इन दोनों का नाम साथ लिया जा रहा है। दरअसल पुणे में एक शादी में ये दोनों साथ नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज होने लगीं कि दोनों फिर साथ आ गए हैं। इनकी फोटोज बहुत वायरल हुईं और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद कपल ने दोबारा साथ आने का फैसला लिया है। अब सीमा ने खुद इन सारी अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है।

क्या फिर साथ आएंगे सीमा और सोहेल?

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सोहेल और सीमा एक बार फिर साथ आ सकते हैं। हालांकि, हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सीमा ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया।

उन्होंने कहा, "मुझे ये बात समझ नहीं आती है कि आखिर मुझे और सोहेल को साथ देखकर लोग इतना हैरान क्यों हो जाते हैं या इसे लेकर इतनी बातें क्यों बनाई जाने लगती हैं...मैं और वो 20 साल से ज्यादा वक्त तक शादीशुदा रहे हैं...हमारे दो बच्चे हैं और वो मेरे बच्चों के पिता हैं। हम हमेशा एक फैमिली रहेंगे..ये समझने की जरूरत है कि तलाक आसान नहीं होता है....उस वक्त गुस्सा, तकलीफ और दर्द सब होता है, लेकिन एक वक्त के बाद आप जीना सीक जाते हैं...हम दोनों साथ मिलकर हमारे बेटों निर्वाण और योहान की परवरिश कर रहे हैं और उनके लिए हम हमेशा साथ रहेंगे...उस फैमिली के साथ मैंने लगभग 25 साल बिताए हैं, वो हमेशा मेरा परिवार रहेगा और यही मेरी जिंदगी का सच है।"

लोगों को लगता है हम दुश्मन हैं


सीमा ने ये भी कहा कि लोगों को लगता है कि उनका तलाक हो गया है, तो वो और सोहेल एक-दूसरे के दुश्मन हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत अजीब लगता है जब लोग कहते हैं, 'अरे, वे साथ हैं, एक-दूसरे के साथ अच्छे से पेश आते हैं।' तो मैं क्या करूं? चाकू लेकर उन्हें मार दूं? सोहेल और मेरे बीच सब ठीक है। हम बहुत अच्छे से मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- 'बकवास की है तो...', 370 रुपये की बिरयानी वाले कमेंट पर फूटा कुशा कपिला का गुस्सा; महिलाओं से कही यह बात

सीमा और सोहेल की शादी

सीमा और सोहेल की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों ने 24 साल बाद साल 2022 में तलाक ले लिया था। कपल के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। अलग होने के बाद भी दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।


यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया के लिए 'क्या दूधिया बदन है' कमेंट पर अन्नू कपूर ने दी सफाई, पहले प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी दिया था अजीब बयान


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।