साल 2002 में आई हॉरर फिल्म 'राज' में एक्ट्रेस मालिनी शर्मा के भूतनी का किरदार निभाया था। बिपाशा बासु और डिनो मोरिया (आदित्य और संजना ) की कहानी में उनका यह किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हुई और इसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गईं। बॉलीवुड से दो दशक से भी ज्यादा वक्त से दूर रहने के बाद अचानक जब उनकी तस्वीर सामने आई, तो उनके चाहने वालों ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। इसके बाद मालिनी शर्मा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला। हाल ही में मालिनी ने एक वीडियो बनाकर फैंस से बात की और इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि मालिनी अब कहां हैं और उन्होंने वीडियो के जरिए फैंस से क्या कहा है?

इंस्टाग्राम पर अचानक बढ़े मालिनी शर्मा के फॉलोअर्स

मालिनी इन दिनों महाराष्ट्र में सह्याद्रि की पहाड़ियों में अपना फार्मस्टे 'द स्लो लोकल' चलाती हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह इस फॉर्मस्टे में बतौर मैनेजर काम करती हैं। बीते दिनों उनकी सफेद बालों में एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद फैंस उनकी जिंदगी और लाइफस्टाइल के बारे में जानने की कोशिश करने लगे। इससे पहले उनके इंस्टाग्राम पेज के फॉलोअर्स लगभग 650 थे, जो अब लगभग 38 हजार से ज्यादा हो गए हैं।

मालिनी ने फैंस से की यह गुजारिश

मालिनी ने अपनी वीडियो में फैंस से खास गुजारिश की। उन्होंने वीडियो में कहा, "मैं मालिनी, द लोकल शो डायरीज से...आप लोगों ने तो कमाल कर दिया। मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। आप सभी का दिल से शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं पर एक छोटी सी गुजारिश है हमारा फार्मस्टे बहुत छोटा है और इतनी सारी कॉल्स फार्मस्टे के नंबर पर प्रोसेस करना हमारे लिए मुश्किल हो रहा है, तो आपसे निवेदन है कि फार्मस्टे का जो नंबर पर उस पर सिर्फ व्हाट्सएप कीजिए फार्मस्टे में बुकिंग के लिए।"

यह भी पढ़ें- इंटरनेट सेंसेशन Girija Oak कौन हैं? शाहरुख खान की इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर, सोशल मीडिया पर नीली साड़ी में वायरल हो रही हैं तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर लगातार आ रहे हैं मैसेजेस

मालिनी ने इस वीडियो में यह भी बताया कि फैंस उन्हें लगातार इंस्टाग्राम पर मैसेजेस भेज रहे हैं और वह पूरी कोशिश करेंगी कि कम से कम एक बार सभी के मैसेजेस का जवाब दे पाएं। बता दें कि 'राज' को मिली कामयाबी के बाद मालिनी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें जिस तरह प्यार मिल रहा है, वह उससे काफी खुश और हैरान हैं।

यह भी पढ़ें- 'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा...', 'पद्मावत' के जौहर सीन को लेकर विवादित बयान पर स्वरा भास्कर ने दी सफाई

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।