बॉलीवुड के गलियारों में हर रोज एक नई प्रेम जोड़ी बनती हैं, मगर कुछ जोडि़यां हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं। इन्ळीं जोडि़यों में एक नाम राज कपूर और नरगिस का भी आता है। दोनों के प्रेम प्रसंगों के बारे में इंडस्ट्री का हर एक आदमी जानता होगा। यह कहानी इतनी फिल्मी है कि इसकी चर्चा आज तक होती है। राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी फिल्म सेट से शुरू हुई और फिल्म सेट पर ही खत्म हो गई। ऐसा कहा जाता है कि राज कपूर ने कभी नर्गिस को प्रपोज नहीं किया किया, यह दोनों की आपसी अंडरस्टैंडिंग ही थी, जो दोनों को एक दूसरे से जोड़े हुए थी। वहीं नरगिस ने कभी भी ब्रेकअप करने से पहले राजकपूर को कुछ नहीं बताया था। राज कपूर को खुद ही पता चल गया था कि नरगिस उनकी नहीं रही।
नरगिस और सुनील दत्त के अफेयर के बारे में राज कपूर को कैसे लगा पता?
मदर इंडिया की शूटिंग चल रही थी, इसी दौरान एक दिन नरगिस की गाड़ी राज कपूर के स्टूडियो पर आकर रुकी। नरगिस गाड़ी के बाहर तो निकलीं, मगर राज कपूर के ऑफिस की तरफ उनके बढ़ते कदम अचानक से रुक गए। यह सब राज कपूर अपने अपने ऑफिस की खिड़की से देख रहे थे। इस बात का जिक्र राज कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्यू में किया था। राज ने बताया, " वो मुझसे ऊंची हील्स पहनकर मिलने आई थी। तब ही मैं समझ गया था कि उसके जीवन में कोई आ गया है, जो ऊंचे कद का है।"
दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि सुनील दत्त थे। नरगिस जब राज कपूर के स्टूडियो गई थीं, तब वह खुद अंदर नहीं जाना चाहती थीं, इसलिए अपने ड्राइवर को उन्होंने बोला था कि वो अंदर जाए और बोल दे कि "बीबी जी ने अपनी सैंडल्स और हारमोनियम मंगवाया है।"
यह भी पढ़ें- राज कपूर को चाहिए था परफेक्ट शॉट, ऋषि कपूर को पड़ गए थे 7-8 थप्पड़; मजेदार है ये किस्सा
नरगिस और राज कपूर क्यों नहीं हो सके एक दूजे के?
बहुत कम उम्र में ही राज कपूर की शादी कृष्णा राज कपूर से हो गई थी। दोनों के 4 बच्चे भी थे। नरगिस के लिए राज कपूर के मन में प्रेम था यह बात तो जग जाहिर है और उन्होंने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है, मगर अपनी पत्नी कृष्णा और नरगिस के बीच उन्होंने एक लकीर खींच रखी थी। इसे वो कभी पार नहीं करते थे। नरगिस के मन भी राज कपूर के लिए जो चाहत थी, वो उसे छुपा नहीं पाती थीं। हालांकि, नरगिस के बहुत कहने और कोशिश करने पर भी राज कपूर को वो शादी के लिए नहीं मना सकीं।
रिश्ते को 9 साल बीत चुके थे। नरगिस को इस बात का अहसास तो हो ही चुका था कि राज कपूर के साथ उनका कोई भविष्य नहीं हैं। ऐसे वक्त में सुनील दत्त का उनकी लाइफ में आना, उनके जीवन को नई दिशा देने जैसा हो गया था।
राज कपूर को इस बात का अहसास तो बहुत पहले ही हो चुका था कि नरगिस उनसे दूरियां बना रही हैं, क्योंकि उन्होंने आर.के प्रोडक्शन की फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया था । ऐसे में सुनील दत्त के साथ नरगिस के अफेयर की बात ने उन्हें चौंकाया नहीं था।
यह भी पढ़ें- जब राज कपूर ने अपने नौकर से उधार लिए थे पैसे, इस फिल्म ने बॉलीवुड के 'शोमैन' को कर दिया था कंगाल
लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
