शर्मिला टैगोर की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में होती थी। 60 और 70 के दशक में जब वो स्क्रीन पर आतीं, तो लोग अपना दिल हार बैठते थे। फिल्मी परदे पर उनकी जोड़ी कई एक्टर्स के साथ जमी और असल जिंदगी में उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का हाथ थामा। दोनों का रिश्ता उस वक्त काफी सुर्खियो में रहा था। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान के तीन बच्चे हुए- सैफ अली खान, सोहा और सबा अली खान। सोहा अली खान अक्सर इंटरव्यूज के दौरान शर्मिला टैगोर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर करती रहती हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने मम्मी-पापा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था और बताया था कि कैसे शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान के जागने से पहले मेकअप कर लिया करती थीं। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

पति के उठने से पहले मेकअप लगा लेती थीं शर्मिला टैगोर

सोहा अली खान ने इस पॉडकास्ट में सोनाक्षी सिन्हा से बात करते हुए बताया था, "मेरी मां ने एक बार मुझे बताया था कि जब उनकी शादी हुई थी...तो वो मेरे पापा से पहले सोकर उठती थीं और उनके उठने से पहले थोड़ा सा मेकअप लगा लेती थी..ऐसा करके मां फिर सो जाती थीं...उन्हें लगता था कि मेरे पापा जब भी उन्हें देखें तो शर्मिला टैगोर के तौर पर देखें और इसलिए कुछ समय तक वो ऐसा करती रहीं।"

सोहा ने बताया था कि उनके पिता भी यही चाहते थे कि वो मां को हमेशा शर्मिला टैगोर के तौर पर देखें। हालांकि, सोहा ने यह भी कहा था कि वो अपने पति कुणाल के सामने बिना मेकअप के काफी कम्फर्टेबल महसूस करती हैं और इसलिए वो ऐसा कुछ नहीं करतीं।

 यह भी पढ़ें- शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं नूतन, पति की इस बात ने बदल दिया था उनका फैसला

दिलचस्प है शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की लव स्टोरी

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही। कहा जाता है कि मंसूर ने शर्मिला को मनाने के लिए काफी पापड़ बेल थे और शर्मिला ने एक बार मजाक में उनके सामने शर्त रख दी थी कि अगर वो हां सुनना चाहते हैं, तो अगल मैच में उन्हें तीन छक्के लगाने होंगे। मंसूर अली खान ने इस बात को सीरियसली लिया और मैदार पर लगातार उसी तरफ छक्के मारे, जहां शर्मिला बैठी थीं।

दोनों की शादी के वक्त धर्म की दीवार भी आड़े आई थी और कई लोगों ने कहा था कि ये शादी लंबी नहीं चलेगी। वहीं कई लोगों ने यह भी कहा था कि फिल्मों में काम करने वाली नवाब खानदान की बहू नहीं बन सकती। हालांकि, दोनों ने 7 दिसंबर 1969 को शादी की और एक-दूसरे का बखूबी साथ निभाया।


यह भी पढें- आखिर क्यों शर्मिला टैगोर ने फिल्मों से लिया था ब्रेक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।