बी-टाउन में बहुत सारी सेलिब्रिटी जोडि़यां है, जिनके बीच उम्र का फासला ज्‍यादा है। अरबाज खान और शूरा खान भी इन्‍हीं में से एक हैं। दोनों के बीच 23 वर्ष का फासला है। दोनों ने वर्ष 2023 में शादी रचाई थी और तब ही से दोनों के बीच के एज डिफ्रेंस को लेकर लोगों ने इस जोड़ी को बहुत मजाक बनाया है।

हालांकि, शूरा खान को लोगों की बातों का करारा जवाब देना बहुत अच्‍छी तरह से आता है और यह बात उन्‍होंने एक बार फिर से साबित कर दी है। दरअसल, शूरा एक ट्रोल करने वाले से अपने पति की उम्र का मजाक उड़ाने पर कुछ ऐसा कह दिया है, जो यह साफ दिखाता है कि शूरा अपने पति अरबाज के लिए एक भी गलत बात नहीं सुन सकती हैं।

अरबाज के लिए क्‍या कहा ट्रोलर ने?

आस्‍क मी ए क्वेश्चन के दौरना एक ट्रोलर ने जब शूरा से पूछा "क्‍या आप एक बूढ़े आदमी के साथ खुश हैं?", तो शूरा का गुस्‍सा फूट पड़ा। शूरा ने जवाब में लिखा, "क्‍या तुम सच में पागल हो। मेरे पति बूढ़े नहीं हैं, वह लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल हैं।" शूरा के इस स्‍पष्‍ट जवाब से समझ आता है कि, वो अरबाज को कितना कीमती मानती हैं। शूरा का जवाब दर्शाता है कि 23 वर्ष की उम्र का फासला उनके प्‍यार को कम नहीं कर सकता है, क्‍योंकि उन्‍हें अरबाज जैसा इंसान किसी को शायद बहुत ज्‍यादा दुआओं के बाद मिलता है। उन्‍होंने अपने इस जवाब में जता दिया कि वो कितनी खुशनसीब हैं कि अरबाज उनकी जिंदगी में हैं।

अरबाज खान और शूरा खान की लव स्‍टोरी

अरबाज खान और शूरा खान की लव स्‍टोरी बेहद दिलचस्‍प है। दोनों एक फिल्‍म के सेट पर मिले थे। शूरा शादी से पहले सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्‍ट थीं। फिल्‍म में शूरा को रवीना टंडन की पर्सनल मेकअप आर्टिस्‍ट का जॉब मिला था। सेट पर ही दोनों की कभी-कभी मुलाकात होती थी। फिल्‍म की जब रैप-अप पार्टी हुई तब शूरा और अरबाज की मुलकात हुई और दोनों को ही फील हुआ कि अब उतना फ्रीक्‍वेंटली मिलना नहीं होगा। एक दूसरे की दूरी जब दोनों को चुभने लगी, तो दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। कुछ ही महीनों बाद अरबाज ने शूरा को शादी के लिए प्रपोज किया। उस वक्‍त अरबाज के मन भी काफी सवाल थे क्‍योंकि शूरा उम्र में उनसे काफी छोटी थीं। हालांकि शूरा ने अरबाज के प्रपोजल एक्‍सेप्‍ट कर लिया था। मात्र 7 दिन के अंदर ही अरबाज और शूरा ने अर्पिता खान के फ्लैट में शादी कर ली। अब दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं।

अपने पति अरबाज से शूरा कितना प्‍यार करती हैं, यह तो उनकी बातों में झलकता है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।