फिल्मी गलियारों से कई ऐसी खबरें आती रहती हैं, जिनकी सच्चाई पर सवाल बने रहते हैं। कई बार वक्त के साथ ये खबरें अफवाह निकलती हैं, तो कई बार वक्त के साथ इनकी सच्चाई साबित हो जाती है। एक ऐसी ही चर्चा जीनत अमान और संजय खान से भी जुड़ी हुई थी। कहा जाता था कि संजय खान ने जरीन खान संग शादीशुदा होते हुए भी जीनत अमान से शादी कर ली थी औ उनके साथ मारपीट की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो उस वक्त ये दावे भी किए गए थे कि एक रात होटल रूम में संजय खान ने जीनत अमान को इतना मारा था कि उनकी एक आंख पर चोट लग गई थी। अब सालों बाद संजय और जरीन की बेटी फराह खान अली ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है। 

मेरे पिता ने नहीं की थी जीनत अमान संग मारपीट

संजय खान की बेटी फराह खान अली ने सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में जीनत अमान संग उनके पिता की शादी पर खुलकर बात की। फराह ने उन सारी बातों को फेक स्टोरीज बताया, जिसमें कहा जाता है कि जीनत अमान को संजय खान ने बुरी तरह पीटा था। उन्होंने कहा कि उनके पिता हिंसक व्यक्ति नहीं थे और उन्होंने कभी किसी महिला पर हाथ नहीं उठाया।

फराह ने यह भी कहा कि उनकी मां हमेशा सच बोलती हैं और उन्होंने उनसे कभी किसी बात को लेकर झूठ नहीं कहा है। उन्होंने ही यह बात बताई थी कि उनके पति (संजय खान) ने कभी जीनत अमान पर हाथ नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जरीन खान ने कभी जीनत अमान को दोष नहीं दिया था, वो कहती थीं कि आकर्षण दोनों तरफ से था, तो सिर्फ जीनत को गलत कहना सही नहीं था।

यह भी पढ़ें- पति के जागने से पहले मेकअप कर लेती थीं शर्मिला टैगोर, बेटी सोहा ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

जीनत अमान की आंख में थी दिक्कत


फराह खान अली ने साफ शब्दों में कहा कि उनके पिता ने जीनत अमान को पीटा और उनकी आंख में चोट लग गई, यह बात पूरी तरह से गलती थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां (जरीन खान) ने उन्हें बताया था कि जीनत अमान की मां को आंखों की बीमारी थी और जीनत अमान की आंखों की जो दिक्कत थी, वो जेनेटिक थी, उस वक्त जो कहानियां बताई गई थीं, वो सब गलत थीं।

 

यह भी पढ़ें- जीनत अमान ने अपनी बोल्ड इमेज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ज्यादा क्लीवेज दिखाने की आती थी डिमांड


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।