अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़ा भी एक्टिव रहते हैं, तो 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद के बारे में आपको जरूर पता होगा। स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के शो में एक लड़के ने कुछ ऐसा कह दिया, जो काफी आपत्तिजनक था और महिलाओं के कंसेंट पर एक भद्दा मजाक था। इसे लेकर प्रणित मोरे की काफी फजीहत हुई और उन्होंने ऑफिशियली माफी भी मांगी थी। हालांकि, ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने भी इस पूरे मुद्दे पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे मामले पर गुस्सा जाहिर किया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
कुशा कपिला ने 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर निकाली भड़ास
प्रणित मोरे की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब फजीहत हो रही है। उनके कॉमेडी शो का एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हुआ और इसके बाद वो विवादों के घेरे में आ गए। दरअसल इस क्लिप में उनके शो में शामिल हुए एक शख्स ने महिलाओं को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की थी। उसने अपनी एक डेट का जिक्र किया था और बताया था कि अपनी महिला मित्र को उसने 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, इसलिए उसे रिटर्न के तौर पर उम्मीद थी कि वो उसके साथ इंटिमेट हो जाएगी। इस कमेंट को लेकर प्रणित और उस व्यक्ति की खूब फजीहत हुई।
अब इसे लेकर कुशा ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, "मैं महिलाओं से कहूंगी कि इस घटियापन की खुलकर आलोचना करें...डरना मत..बकवास की है तो उसे बढ़िया से खींचो...इस तरह की क्लिप पोस्ट करना आपकी च्वॉइस थी..महिलाओं पर इस तरह के जोक्स करना और उसे अपने चैनल पर होस्ट करना आपकी च्वॉइस थी। ये जो भी सब कुछ हुआ, ये आपकी मर्जी थी। ये कॉमेडी नहीं है। ये रिएक्शन पाने के लिए जान-बूझकर बनाया गया कंटेट है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि बहुत सारी महिलाएं इसकी आलोचना कर रही हैं...बहुत मजा आ रहा है। आज मैं अपने पैसों से खरीदकर बिरयानी खाऊंगी।"
क्या है 370 रुपये बिरयानी विवाद?
यह विवाद प्रणित मोरे के शो से जुड़ा है। इस शो में 22-23 साल के एक लड़के ने एक ऐसा कमेंट किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है। उसने बताया कि वो अपनी महिला मित्र के साथ डेट पर गया था और उसने उसके लिए चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे। उसके बाद जब उसकी मित्र ने कहा कि अब उसे घर छोड़ दे, तो उसे लगा कि उसने पैसे खर्च किए हैं, तो उसके बदले उसे कुछ मिलना चाहिए। यहां उसका मतलब फिजिकल इंटिमेसी से था।
इसके बाद उसने कई ऐसी बातें कहीं, जो काफी आपत्तिजनक थीं और उसकी घटिया सोच को दिखा रही थीं। इस पूरी बातचीत के दौरान प्रणित भी उस व्यक्ति के साथ मजाक करते और बात को खींचते नजर आए। उन्होंने कहीं भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। ये क्लिप वायरल होते ही विवाद बढ़ गया। बता दें कि वो लड़का गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था, जहां से उसे फायर कर दिया गया है। प्रणित ने भी इस पूरे मुद्दे पर माफी मांगी थी और विवाद बढ़ता देख उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें- बोल्ड फोटोज को लेकर छलका अवनीत कौर का दर्द, प्लास्टिक सर्जरी पर भी तोड़ी चुप्पी; बोली- क्या मिल जाएगा आपको....
यह भी पढ़ें- क्या एक्स वाइफ दलजीत कौर से दोबारा शादी करेंगे शालीन भनोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो एक्टर ने खुद दिया जवाब
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, बॉलीवुड जगत, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
