बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना कपूर के शो 'व्हाट वुमन वांट' के सीजन 6 का हिस्सा बनीं। यह उन्होंने उनके रक्षाबंधन वायरल ऐड पर बात की और इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रखा। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर कृति ने एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए ऐड शूट किया था और इसमें अपने रिवीलिंग आउटफिट के चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं और उन पर संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगा था। करीना कपूर के शो में कृति सेनन ने इस पूरे विवाद पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनके कपड़ों को लेकर प्राइम-टाइम टीवी पर बहस की जाएगी। करीना ने इसका नया प्रोमो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि कृति ने क्या कहा है?
मेरी चोली 6 लोगों के लिए...
कृति सेनन ने करीना कपूर के शो में राखी ऐड कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करते हुए कहा कि 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था... जब मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का विषय बन गई।' इस पर जवाब देते हुए करीना ने कहा, 'मुझे पता है।' प्रोमो से साफ है कि यह एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि इस शो में पंकज त्रिपाठी, मीरा राजपूत, कृति सेनन, नीतू कपूर, अली फजल, भावना पांडे, महीप कपूर, गुनीत मोंगा जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 'संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं...', राखी ऐड पर ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन का दो टूक जवाब
कृति सेनन का राखी ऐड विवाद क्या था?
कृति सेनन ने एक ज्वेलरी ब्रांड के राखी ऐड में ब्रालेट टॉप पहना था और इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। कंगना रनौत ने भी उन पर निशाना साधा था और इस पर तंज कसते हुए कहा था, 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी?' इस ऐड में कृति अपने भाई और अपने पेट डॉग को राखी बांध रही थी और इस बात पर भी सवाल उठे थे। बाद में इस ऐड को ज्वेलरी ब्रांड ने वापस ले लिया था।
कृति सेनन ने जवाब में कही थी यह बात
कृति सेनन ने इस पूरे विवाद पर एक पोस्ट करके रिएक्ट किया था और कहा था कि हमारी संस्कति नेकलाइन में नहीं, बल्कि दिल में होती है। कृति ने उस वक्त इस पूरे मामले पर दो टूक जवाब देते हुए कहा था, "आखिर महिलाओं को हम यह बताना और इस बात की सीध देना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए..वक्त के साथ एथनिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही जोड़कर देखा जाता है? संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।"
यह भी पढ़ें- 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी?', कृति सेनन के वायरल विज्ञापन पर कंगना रनौत ने कसा तंज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
