श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक वक्त पर खुशी कपूर और वेदांग रैना का रिश्ता काफी चर्चा में रहता था। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहती थीं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में इनके ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया। अब एक बार फिर खुशी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो वेदांग रैना से ब्रेकअप के बाद खुशी कपूर अपने बचपन के दोस्त और एक्स ब्वॉयफ्रेंड आकाश मेहता को डेट कर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं डिटेल्स।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड आकाश मेहता को डेट कर रही हैं खुशी कपूर?
खुशी कपूर की लव लाइफ को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वेदांग रैना से अलग होने के बाद वह अपने बचपन के दोस्त आकाश मेहता को डेट कर रही हैं। हालांकि, इले लेकर अभी खुशी या आकाश की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अपने बचपन के दोस्त आकाश के साथ खुशी काफी खुश हैं। बता दें कि खुशी का ब्रेकअप नए साल के आस-पास हुआ था और सूत्रों की मानें तो इसका खुशी पर काफी गहरा असर हुआ था। बता दें कि आकाश और खुशी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आकाश के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, खुशी के परिवार के कई लोग और दोस्त आकाश को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इनमें जाह्नवी कपूर, जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर के नाम शामिल हैं।
साल की शुरुआत में आई थीं खुशी और वेदांग के ब्रेकअप की खबरें
जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस साल की शुरुआत में खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि एक खास सूत्र से उन्हें पता चला है कि ये दोनों अब कपल नहीं हैं। हालांकि, तब भी कपल की तरफ से इसे लेकर कोई कमेंट नहीं किया गया था। साल 2023 में आई फिल्म द आर्चीज में दोनों की जोड़ी बनी थी और इसके बाद इनकी डेटिंग की खबरें काफी चर्चा में रही थीं। इसके बाद साल 2025 में खुशी ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें V और K का पेंडेंट था। इसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को ऑफिशियल मान लिया था।
यह भी पढ़ें- 'मेरे पास CCTV फुटेज है...याद दिलाऊं', आसिम रियाज के बयान पर हिमांशी खुराना ने किया पलटवार
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
