टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को लंदन में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे थे, जिनमें वो वेडिंग गाउन ट्राई करती हुई नजर आ रही थीं। अब फाइनली जेनिफर ने भी इन खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके जानकारी दी है कि वो और विलियम एक हो चुके हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

जेनिफर विंगेट ने शेयर किया वेडिंग वीडियो

जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी शादी को कंफर्म किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और, आखिरकार हमारे सितारे मिल गए।' इस खूबसूरत वीडियो में उनकी शादी की झलकियां हैं। जेनिफर और विलियम लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।

कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है और जेनिफर वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे का हाथ थामे हैं, तो एक तस्वीर में जेनिफर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो पर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोनू सूद, जन्नत जुबैर, जेनेलिया डिसूजा, रश्मि देसाई और किश्वर मर्चेंट समेत कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है और उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


यह भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट संग शादी पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, क्या वाकई एक होने जा रहे हैं 'दिल मिल गए' के डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत?

क्या करते हैं जेनिफर के पति विलियम?

जेनिफर के पति विलियम को लेकर कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि जेनिफर और वो कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विलियम सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं और उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है।

साल 2014 में हुआ था जेनिफर का तलाक


जेनिफर विंगेट ने इससे पहले साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की प्रेम कहानी 'दिल मिल गए' के सेट पर शुरू हुई थी। फैंस इनकी ऑनस्क्री केमिस्ट्री को बहुत पसंद करते थे। हालांकि, रियल लाइफ में इनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका।


यह भी पढ़ें- 'लोग मेरे बारे में बहुत भद्दी बातें...', जब करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद छलका था जेनिफर विंगेट का दर्द; बताया था अपने दिल का हाल


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।