टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में अपनी मासूमियत और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि 16 जुलाई, 2026 को उन्होंने बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से इंटीमेट वेडिंग की थी। वहीं, बीते दिन विलियम संग जेनिफर ने भारत में दोबारा शादी की है, जिसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। क्या आपको पता है कि अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की थी?
जेनिफर विंगेट ने गोवा में रचाई विलियम संग दोबारा शादी
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर ने गोवा में 19 सितंबर को दोबारा से अपने पति विलियम संग शादी की। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्रीज की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने डीप नेक वाला व्हाइट गाउन और गले में एक छोटा सा नेकलेस पहना था।
करण सिंह ग्रोवर संग की थी पहली शादी
जेनिफर विंगेट की पहली शादी साल 2012 में को-स्टार एक्टर करण सिंह ग्रोवर से की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं। साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इन दोनों ने साल 2007-2009 के लोकप्रिय मेडिकल ड्रामा सीरियल 'दिल मिल गए' में एक साथ काम किया था।
इसे भी पढ़ें- 'बेहद 2' के बाद टीवी शोज से क्यों दूर हैं जेनिफर विंगेट? एक्ट्रेस ने खुद बताई बड़ी वजह
जेनिफर विंगेट का वर्कफ्रंट
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आएंगी। यह वेब सीरीज 24 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इसमें परिणीति चोपड़ा मेन लीड रोल में हैं। इसके अलावा इस सीरीज में ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास हैं।
जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरूआत कैसे की थी?
जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने साल 1995 में आई फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में एक छोटे से बच्चे के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों जैसे 'राजा की आएगी बारात' (1997) और 'राजा को रानी से प्यार हो गया' (2000) में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया।
साल 2002 में टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने मशहूर बच्चों के शो 'शाका लाका बूम बूम' से अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में स्नेहा का किरदार निभाया, जिससे उन्हें घर-घर में बड़ी पहचान मिली। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और मेहनत के दम पर उन्होंने आगे चलकर टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram(jennifer winget)
