Imtiaz Ali Daughter Engagement: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग सगाई कर ली है। दोनों की सगाई काफी सिंपल हुई, जिसकी झलक खुद इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बेटी की सगाई की फोटो शेयर कर मांगा आशीर्वाद

मंगलवार को इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी की सगाई की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में इदा और कृष एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर इदा ने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं, वहीं कृष ब्लैक शेरवानी में हैंडसम दिख रहे थे। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। तस्वीर को शेयर करते हुए इम्तियाज अली ने कैप्शन में लिखा, 'कृष्ण और इदा के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं।'.

Main Image Credit - Instagram/ imtiazaliofficial

कौन हैं इदा अली के मंगेतर कृष अग्रवाल? (Who is Krish Agrawal)

इदा के होने वाले पति कृष अग्रवाल 24 साल के हैं और एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्हें घूमने का काफी शौक है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृष अग्रवाल पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के फेमस ‘यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक’ से अपनी हाई एजुकेशन की है। वहीं अगर उनके कॉर्पोरेट करियर की बात करें तो वह काफी शानदार रहा है। हाल के समय में वो लंदन के एक मेन ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म में ‘सीनियर बिजनेस एसोसिएट’ के तौर पर काम कर रहे हैं और वो इससे पहले भी कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इदा अली के मंगेतर कृष अग्रवाल का फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं हैं। वो लाइमलाइट से काफी दूर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को काफी छिपा कर रखते हैं।

वहीं इदा की बात करें तो वह अपने पिता की तरह ही फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वह सिर्फ 17 साल की उम्र में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म Lift डायरेक्ट कर चुकी हैं। बाद में उन्होंने कैलिफोर्निया के चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की।

इम्तियाज अली की हालिया फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली की हालिया रिलीज 'Main Vaapas Aaunga' थी, जिसमें वेदांग रैना, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद भी वर्ल्डवाइड 99 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के बजट की बात करें तो वह 70 करोड़ था।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Image Credit - Instagram/ imtiazaliofficial