'बिग बॉस 13' मे में अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहे हिमांशी खुराना और आसिम रियाज इन दिनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि जब वो आसिम रियाज संग रिश्ते में थीं, तो उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया था। इसके बाद आसिम रियाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करके इन सारे दावों को सिरे से खारिज किया था और हिमांशी पर कई इल्जाम लगाए थे। अब आसिम के जवाब के बाद उन पर हिमांशी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपना पक्ष रखा है और कहा है कि अपनी बात साबित करने के लिए उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग्स हैं व अगर उनका अपमान किया गया, तो वह चुप नहीं रहेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि हिमांशी ने क्या कहा है?

आसिम के जवाब पर हिमांशी ने किया पलटवार

हिमांशी खुराना ने आसिम की बात को झूठ ठहराते हुए लिखा, "मैंने अपनी पर्सनल जर्नी पब्लिकली शेयर करने में हमेशा सम्मान और सावधानी रखी है।" चाहे मेरा बिग बॉस का सफर था, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें, मैंने हमेशा अपनी जिंदगी के इन सभी पहलुओं को पूरी ईमानदारी के साथ शेयर कियाहै और कभी भी इनका इस्तेमाल किसी को बेइज्जत या टारगेट करने के लिए नहीं किया है। मैंने कभी भी 'जबरदस्ती धर्म परिवर्तन' की बात नहीं कही। लोगों ने और मीडिया ने यह नैरेटिव बनाया।

CCTV फुटेज दिखाने को तैयार हूं...

हिमांशी खुराना इस पोस्ट के जरिए आसिम रियाज पर जमकर भड़कती नजर आई हैं। उन्होंने आगे लिखा, "हालांकि, जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है, मेरे स्ट्रगल पर सवाल खड़े किए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि मुझे भी सीमा रेखा खींच देनी चाहिए। अगर हम सुबूतों के साथ बात कर रहे हैं, तो चलिए सभी चीजों पर बात करते हैं। धर्म परिवर्तन और मेरे साथ हुई हिंसा के मामले में मैं फैक्ट्स और सबूत (CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग... उम्मीद है आपको 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। अगर आप मेरी छवि खराब करेंगे, तो मैं भी उनमें से नहीं हूं जो आपकी 'नाममात्र की छवि' को बनाए रखने के लिए चुप रहूंगी।"

ईमानदारी के साथ खेलते हैं 'सबूत का खेल'

हिमांशी ने आगे कहा, "मैंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी है और सम्मान दिखाया है, मैं बदले में इसी की उम्मीद करती हूं, लेकिन अगर इस बात की इज्जत नहीं हुई, तो मेरे पास भी चुप रहने की कोई वजह नहीं है। अगर आपको सबूत का खेल खेलना है, तो ईमानदारी से खेलते हैं, तथ्यों, जवाबदेही और पूरे सच के साथ।" उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि सभी अपने अनुभवों पर बात करते हैं, तो अगर वह अपने सफर के बारे में बात कर रही हैं, तो लोगों को इतनी दिक्कत क्यों है?

आसिम रियाज ने क्या कहा था?

आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा, बल्कि जब हिमांशी उनके साथ थीं, तो उन्होंने हिमांशी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग व्यूज पाने के लिए धर्म जैसे सेंसिटिव टॉपिक का इस्तेमाल हथियार के तौर पर करते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमांशी खुराना पर भड़के आसिम रियाज, धर्म परिवर्तन के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

हिमांशी और आसिम से जुड़ा विवाद कैसे शुरू हुआ था?

हिमांशी और आसिम से जुड़ा यह पूरा विवाद पारस छाबड़ा के एक पॉडकास्ट के बाद शुरू हुआ था। जहां हिमांशी ने आसिम का नाम लिए बिना कहा था कि उनके पुराने रिश्ते में उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया था और एक वक्त पर उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उन्हें अपने भगवान व अपनी आस्था को छोड़ना पड़ेगा। इसी के बाद यह पूरा मामला शुरू हुआ था। बता दें कि जब साल 2023 में आसिम और हिमांशी अलग हुए थे, तब भी हिमांशी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का जिक्र किया था कि अलग-अलग धार्मिक विश्वास के चलते दोनों अलग हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'मेरी बातों का बतंगड़...', धर्म बदलने वाले बयान पर हिमांशी खुराना ने दी सफाई; जानें क्या है पूरा मामला?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।