Daughter Day 2026: हर साल 27 सितंबर को डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपनी बेटियों के खास महसूस कराते हैं, लेकिन असल में क्या वह सच में सुरक्षित है? इसी विषय पर बी टाउन की लेडी कृति सेनन ने आज यानी बेटी दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डॉटर्स डे को मनाने पर सवाल उठाते हुए पब्लिक प्लेस पर वुमेन सेफ्टी को लेकर अपील की। नीचे लेख में पढ़ें कृति सेनन का पोस्ट।
डॉटर्स डे पर कृति सेनन ने क्या पोस्ट शेयर किया?
प्रत्येक वर्ष सितंबर महीने के आखिरी रविवार को बेटी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को लेकर कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मैसेज शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि आज महिलाओं को किस तरह सतर्क होकर रहना पड़ता है। यह उनकी कभी-कभी की परेशानी नहीं बल्कि रोजमर्रा की समस्या बन गई है। उन्होंने लोगों को सोचने के लिए कहा कि अगर बेटी फोन करके कहे कि कोई लड़का उसका पीछा कर रहा है।
वह अकेले घर जाते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखे जब तक वह सुरक्षित अपने घर न पहुंच जाए। इसके अलावा लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर कैब बुक करने तक। हम सब ने उसकी जिंदगी को ऐसा बना दिया है कि यह सब उसकी रोज की जिंदगी का हिस्सा बन गया है।
कृति सेनन में बताया कब मनाया जा सकेगा डॉटर्स डे
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा कि असली मायने में बेटी दिवस तक मनाया जा सकेगा, जब महिलाएं बिना किसी डर के किसी भी जगह पर आजादी से घूम सकेंगी।
जिस दिन कोई बेटी रात में अकेले घर जा सकें, अंधेरा होने के बाद पार्क में बिना किसी हिचक के बैठ सके, अपनी पसंद के कपड़े पहन सके, बिना किसी डर के किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकें। वह कहीं भी आ जा सके बिना इस खौफ के कि कहीं उसके साथ कुछ गलत घटना न हो जाए। उस दिन असल में हम बेटी दिवस मनाना चाहिए। कृति सेनन के यह पोस्ट उनके फैंस को कभी पसंद आ रही है और इसके साथ वह अपने रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
