फेमस रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग तलाक का ऐलान कर दिया है। बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट करके अलग होने की खबरों पर मुहर लगाई है। बता दें कि पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं और कुछ वक्त पहले ईशा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बादशाह को लेकर कई खुलासे भी किए थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि कपल का रिश्ता टूटने की कगार पर है और अब फाइनली दोनों ने इन खबरों को कंफर्म करते हुए अलग होने की पुष्टि कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात?

बादशाह और ईशा रिखी के रास्ते हुए अलग

बादशाह और ईशा रिखी के एक जैसी इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट करते हुए तलाक की बात पर मुहर लगाई है। कपल ने लिखा, "मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और जिंदगी में अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम दिल से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं।"

बादशाह की इंस्टाग्राम स्टोरी

ईशा रिखी की इंस्टाग्राम स्टोरी

यह भी पढ़ें- 'पतिदेव अब आप ही दीजिए इसका जवाब', ईशा रिखी ने बादशाह और अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवालों पर कुछ यूं किया रिएक्‍ट

बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की आ रही थी खबरें

बादशाह और ईशा रिखी के बीच जुलाई से अनबन की खबरें आ रही थीं। ईशा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था, "हर तूफान एक सबक देता है और हर प्रार्थना में उम्मीद होती है।" इसके बाद उन्होंने और भी कई क्रिप्टिक पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में बादशाह पर कई इल्जाम लगाए थे।

मार्च 2026 में गुपचुप रचाई थी शादी

मार्च 2026 में ईशा रिखी की मां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बादशाह और रिखी की शादी की कुछ फोटोज और वीडियोज पोस्ट की थीं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि बादशाह ने दूसरी बार शादी कर ली है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शायद ये फोटोज किसी म्यूजिक वीडियो की हैं। इसके बाद जून 2026 में कुछ रोमांटिक फोटोज पोस्ट करके ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी और उन्हें 'पतिदेव' भी कहा था।

पहली पत्नी संग साल 2020 में हुआ था तलाक

बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। इसके बाद साल 2020 में कपल का तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

ईशा रिखी के 'बिग बॉस 20' में आने के हैं चर्चे

ईशा रिखी के 'बिग बॉस 20' में आने की खबरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा, सलमान खान के रियलिटी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर चैनल या ईशा की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में एंट्री लेंगी बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रि‍खी? रैपर पर लगाए थे कई आरोप

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।