अर्जुन कपूर और जाहन्वी कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द की अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी का जश्न शुरू हो गया है। अंशुला की चाची महीप कपूर ने प्री-वेडिंग फंक्शंस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 'माता की चौकी' के साथ कपल के वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हुई है। बता दें कि अंशुला और रोबन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कपूर परिवार के होने वाले दामाद रोहन क्या करते हैं और अंशुला और उनकी लव स्टोरी क्यों बेहद खास है?

अंशुला-रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलकियां

महीप कपूर ने कपूर परिवार में हुए इन फंक्शंस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इन फोटोज को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा- "शादी शुरू, जय माता दी, अंशुला एवं रोहन।" इसके अलावा, अंशुला ने भी अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कुछ इनसाइड फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में कपूर परिवार के कई सदस्य जैसे संजय कपूर, जाहन्वी कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर, अर्जुन कपूर और शनाया कपूर नजर आ रहे हैं।

इन फोटोज में अंशुला और रोहन पूजा करते और बड़ों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इन मूमेंट्स को शेयर करते हुए शनाया ने लिखा, "हम आपसे प्यार करते हैं अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर।" इन फोटोज में पूरा कपूर परिवार ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आ रहा है। अंशुला और रोहन की शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

साल 2025 में हुई थी अंशुला और रोहन की सगाई

अंशुला और रोहन ने जुलाई 2025 में शादी की थी। अंशुला ने बताया था कि कैसे उनके पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क के कैसल के सामने रोहन ने उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने उस मूमेंट को मैजिकल बताया था। बता दें कि अंशुला और रोहन की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए साल 2022 में हुई थी और जल्द दोनों हमसफर बनने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला और रोहन जुलाई के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। अंशुला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रोहन के साथ काफी फोटोज भी शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं।

क्या करते हैं अंशुला के होने वाले पति?

कपूर खानदान के होने वाले दामाद रोहन पेशे से एक स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से स्क्रिप्ट और क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहन करण जौहर की कंपनी के लिए भी काम कर चुके हैं और सोशल मीडिया के लिए कॉपी राइटिंग भी कर चुके हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images Courtesy: Instagram/Maheep Kapoor