गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला लंबे वक्त से अपने रिश्ते में तनाव को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले जब आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में गौरव संग तलाक का ऐलान किया था और बताया कि वो दोनों लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं, तो कई सवाल उठने लगे थे। ज्यादातर लोगों ने इस पूरे मुद्दे पर आकांक्षा को आड़े हाथ लिया था और उन्हें ही तलाक का जिम्मेदार बता दिया था, तो वहीं काफी लोगों ने यह भी कहा था कि आकांक्षा और गौरव ऑडियंस को बेवकूफ बना रहे हैं। इसी बीच कुछ वक्त पहले 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना के को-कंटेस्टेंट ओरी ने उनके और आकांक्षा के तलाक के मुद्दे पर अपनी राय रखी थी और कहा था कि गौरव से अलग होने के बाद भी आकांक्षा उनके नाम का इस्तेमाल सुर्खियों में रहने और व्यूज पाने के लिए कर रही हैं। अब इस पूरे मामले पर आकांक्षा ने गौरव को जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

आकांक्षा ने दिया ओरी को करारा जवाब

हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने इस पूरे मामले पर ओरी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "कोई किसी दूसरे इंसान की पॉपुलैरिटी का फायदा आखिर कैसे उठा सकता है....कोई ऐसा नहीं कर सकता है...इसलिए पहले उस इंसान को इस सोच से बाहर निकलना होगा। आपको यह समझना होगा कि अगर कोई आपको अटेंशन दे रहा है या आपकी बात में दिलचस्पी दिखा रहा है, तो उसमें आपकी भी कुछ न कुछ तो वैल्यू है।" आकांक्षा ने यह भी कहा कि बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट्स की फैमिली के सदस्य आए थे, लेकिन इनमें से अगर उन्हें अटेंशन या पॉपुलैरिटी मिल रही है, तो यह दर्शकों की वजह से है। कोई किसी की पॉपुलैरिटी का फायदा नहीं उठा सकता है।

किसी की बातों से नहीं पड़ता फर्क...

आकांक्षा ने इस इंटरव्यू में यह भी साफ किया कि उन्हें ओरी की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही वह ओरी से नाराज हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि हर इंसान को अपनी राय रखने और अपनी बात कहने का पूरी अधिकार है।

तलाक लेने वाले हैं गौरव-आकांक्षा

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला तलाक लेने वाले हैं, 'लॉक अप 2' में दोनों ने इस बात पर मुहर लगाई थी। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि, कपल ने यह भी कहा था कि अभी उन्होंने इसे लेकर लीगल प्रोसेस शुरू नहीं किया है, पर दोनों तलाक का फैसला ले चुके हैं।


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।