Paris Fashion Week: फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित लोरियल पेरिस के नौवें संस्करण 'ले डेफिले लोरियल पेरिस' के मंच पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर ब्रांड एंबेसडर के रूप में जलवे बिखेरती नजर आईं। इस फैशन इवेंट के दौरान बैकस्टेज से कई खूबसूरत झलकियां सामने आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'ब्रिजर्टन' फेम अभिनेत्री सिमोन एशले के साथ ऐश्वर्या राय की खास मुलाकात की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जानते हैं आगे...

पेरिस फैशन वीक में सिमोन-ऐश्वर्या की जोड़ी

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐश्वर्या राय बेहद गर्मजोशी के साथ सिमोन एशले का स्वागत करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने सिमोन को गले लगाया और उन्हें किस कर अपने पास बिठाया। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आईं। इस मौके पर दोनों अभिनेत्रियों ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। इसके अलावा, ऐश्वर्या के नए हेयर कलर ने भी लोगों का ध्यान खूब आकर्षित किया। रैंप वॉक के लास्ट में भी दोनों कलाकार एक-दूसरे का हाथ थामे मंच पर चलती नजर आईं।

फैंस ने दिया 'सिस्टरली वाइब्स' का टैग

इस खूबसूरत मोमेंट का वीडियो सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी-

  • एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि दोनों को साथ देखकर बहनों जैसी बॉन्डिंग की फीलिंग आ रही है।
  • दूसरे यूजर ने लिखा कि हर साल लोरियल इवेंट में ऐश्वर्या को अन्य कलाकारों से इस तरह मिलते देखना अच्छा लगता है।
  • एक अन्य फैंस ने इसे 'गर्ल्स-गर्ल मोमेंट' करार दिया।
  • कुछ लोगों ने कहा कि ऐश्वर्या, सिमोन के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

बता दें कि बीते साल भी पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या और सिमोन की मस्ती भरी सेल्फी काफी वायरल हुई थी, जिसे सिमोन ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।

ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश अंदाज

ऐश्वर्या राय लंबे समय से लोरियल पेरिस को रिप्रेजेंट कर रही हैं और कांस फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। पिछले साल जहां उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का तैयार किया आउटफिट पहना था, वहीं इस साल वह ब्लैक वेलवेट गाउन और रेड हेयर स्टाइल में रैंप पर उतरीं। उनके इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था। स्टाइलिस्ट ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें असली 'क्वीन' बताया।

ऐश्वर्या का सिनेमाई सफर

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: 2' में देखा गया था। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा कृष्णन और शोभिता धुलिपला जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। ऐश्वर्या के अभिनय की जमकर सराहना की थी, जबकि उनके पति अभिषेक बच्चन ने इसे उनके करियर का अच्छा प्रदर्शन बताया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 344 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था।

फिलहाल ऐश्वर्या ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वह लगातार बड़े इंटरनेशनल फैशन इवेंट्स और रैंप शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

निष्कर्ष

पेरिस फैशन वीक के मंच पर ऐश्वर्या राय और सिमोन एशले की यह मुलाकात सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह दो अलग-अलग संस्कृतियों और सिनेमाई दुनिया के कलाकारों के बीच के आपसी सम्मान और प्यार को दर्शाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: mohit rai instagram