आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब इस फील्ड में काम करने के लिए कोडिंग सीखना जरूरी नहीं रहा है। जी हां, आज कई ऐसी टेक कंपनियां हैं, जिन्हें टेक्निकल ज्ञान से ज्यादा स्ट्रेटेजी, क्रिएटीविटी और एथिक्स की समझ रखने वाले लोगों की जरूरत है। ऐसे में अगर आप भी नॉन-टेक बैकग्राउंड से हैं, तो बिना प्रोग्रामिंग सीखे ये 3 इन-डिमांड AI रोल्स आपको बेहतरीन सैलरी पैकेज दिला सकते हैं। इसके लिए हमने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा की कम्युनिकेशन एंड कंटेंट मैनेजर व करियर काउंसलर रिन्नी माहेश्वरी से बात की है। जानते हैं इनके बारे में...

1. AI प्रोडक्ट मैनेजर (AI Product Manager)

यह रोल किसी भी AI प्रोजेक्ट की नींव तय करने का काम करता है। ऐसे में इसके लिए जरूरी जिम्मेदारी और स्किल्स निम्न प्रकार दी गई हैं-

क्या है जिम्मेदारी?

  • विजन तय करना: यह तय करना कि AI प्रोडक्ट किस यूजर की किस समस्या का समाधान करेगा।

  • टीम वर्क संभालना: डेवलपर, डिजाइनर और मार्केटिंग टीम के बीच एक मजबूत पुल की तरह काम करना।
  • रोडमैप बनाना: प्रोडक्ट के लॉन्च से लेकर उसके बिजनेस गोल तक का प्लान तैयार करना।

जरूरी स्किल्स

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए मार्केट रिसर्च, बिजनेस की अच्छी समझ, रणनीतिक के लिए बेहतर सोच और सही कम्युनिकेशन की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें- AI के जमाने में करियर को आगे बढ़ाने के लिए इन स्किल्स पर करें फोकस

2. प्रॉम्प्ट इंजीनियर (Prompt Engineer)

जेनेरेटिव AI टूल्स के आने से यह आज के समय का सबसे ट्रेंडिंग रोल बन चुका है। ऐसे में इस फील्ड में करियर बनाने के लिए कुछ जिम्मेदारियों के बारे में पहले से जान लेना जरूरी है।

क्या है जिम्मेदारी?

  • सही इनपुट देना: AI टूल्स (जैसे ChatGPT) से मनमुताबिक और सही रिजल्ट पाने के लिए सही निर्देश तैयार करना।
  • टेस्टिंग करना: अलग-अलग तरह की लाइनों और शब्दों का प्रयोग करके AI के आउटपुट को बेहतर बनाना।

जरूरी स्किल्स

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए भाषा पर मजबूत पकड़ के साथ-साथ रचनात्मकता सोच यानी क्रिएटिविटी और लॉजिकल एंगल रखना बेहद जरूरी है।

3. AI एथिस्ट (AI Ethicist / Governance Specialist)

इस फील्ड में बनने वाले एक्सपर्ट्स AI टूल्स के सेफ और सही इस्तेमाल की जिम्मेदारी संभालते हैं। ऐसे में इसके लिए जरूरी स्किल्स निम्न प्रकार हैं-

क्या है जिम्मेदारी?

  • पक्षपात (Bias) रोकना: यह देखना कि AI सिस्टम किसी वर्ग या डेटा को लेकर भेदभाव न करे।
  • नियमों को मानना: डेटा प्राइवेसी और लीगल गाइडलाइंस के तहत काम को सही दिशा देना।

जरूरी स्किल्स

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आपके पास क्रिटिकल थिंकिंग के साथ-साथ, रिस्क असेसमेंट और कानूनी नियमों की समझ भी होनी चाहिए।

AI की दुनिया केवल कोडर्स तक सीमित नहीं रह गई है। अगर आपके पास क्रिटिकल थिंकिंग, बेहतर कम्युनिकेशन और समस्या सुलझाने का हुनर है, तो आप इन 3 स्किल्स को सीखकर AI इंडस्ट्री में एक हाई-पेइंग और सिक्योर करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ सीखें ये 5 स्किल्स, नौकरी की टेंशन हो सकती है कम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific