अगर आपको क्रिएटिव बॉक्सेस बनाना या चीजों को सलीके से रैप करना पसंद है, तो आपका यह शौक आपको मोटी कमाई करवा सकता है। जी हां, त्योहार, शादी या कॉरपोरेट इवेंट्स में पैकेजिंग की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। लोग अपनी प्रेजेटेशन को खास बनाने के लिए प्रोफेशनल पैकेजिंग एक्सपर्ट्स की मदद लेते हैं। इस बिजनेस को आप बहुत ही कम लागत में अपने घर पर ही शुरू कर सकती हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि अपने क्रिएटिव शौक को एक मुनाफे वाले होम-बेस्ड बिजनेस में कैसे बदला जाए? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। जानते हैं आगे...

यह बिजनेस क्यों है एक अच्छा ऑप्शन?

आज के समय में फर्स्ट इम्प्रेशन बहुत मायने रखता है। चाहे कोई ई-कॉमर्स ब्रांड हो, लोकल बेकरी हो या शादी के तोहफे, हर कोई चाहता है कि उनका पैकेट दिखने में सबसे सुंदर और यूनिक लगे। 

ऐसे में इस बिजनेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगी दुकान या ऑफिस की जरूरत नहीं होती बल्कि आप अपने घर से ही काम कर सकते हैं। इसे महिलाएं, छात्रों या पार्ट-टाइम काम ढूंढ रहे लोग आसानी से कर सकते हैं।

घर बैठे इस काम की शुरुआत कैसे करें?

  • आजकल मार्केट में जापानी फुरोशिकी स्टाइल, कस्टमाइज्ड रिबन बो आदि काफी ट्रेंज कर रहे हैं। ऐसे में आप शुरुआत करने के लिए यूट्यूब या किसी ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म कोर्स की मदद से ट्रेंडी और मॉडर्न पैकेजिंग तकनीक सीख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नौकरी छोड़कर फुल-टाइम क्रिएटर बनने का सपना देख रही हैं? इन नए एल्गोरिदम अपडेट्स के बारे में जान लें

  • आप थोक बाजार से रंग-बिरंगे पेपर्स, रिबन्स, नेट फैब्रिक, जूट के धागे, खाली बॉक्सेस आदि सामान अपने पास लाकर रखें।
  • आप अपने बनाए गए बेहतरीन सैंपल्स की अच्छी फोटो और रील्स बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट करें। लोकल बेकरी, गिफ्ट शॉप्स और वेडिंग प्लानर्स को अपने काम के बारे में बताएं।

लागत और कमाई कितनी?

बता दें कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं चाहिए। आप मात्र ₹7,000 से ₹15,000 के साथ बेसिक रॉ-मटेरियल खरीदकर इसे अपने घर से शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आप कोर्स कर रही हैं तो यह कोर्स की फीस पर निर्भर करता है। वहीं अगर कमाई की बात करें तो पूरी तरह से आपकी डिजाइनिंग और ऑर्डर्स पर निर्भर करती है। आप गिफ्ट बास्केट या बॉक्स की पैकेजिंग के लिए आप ₹300 से ₹400 तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं शादियों के सीजन में या कॉरपोरेट कंपनियों के बल्क ऑर्डर्स मिलने पर आप महीने के ₹25,000 या ₹30,000 से ₹80,000 या ₹90,000 तक कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सुरक्षित भविष्य के लिए कहां निवेश करना ठीक है? एक्सपर्ट से जानें सेविंग प्लान से जुड़े सवालों के सही जवाब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific