आज के समय में बेकिंग केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह एक तेजी से उभरता हुआ शानदार बिजनेस करियर बन चुका है। आज के समय में कस्टमाइज्ड और डिजाइनर केक्स की मांग हर खास मौके जैसे जन्मदिन, शादी और एनिवर्सरी पर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में यदि आपको भी बेकिंग का शौक है, तो अपने इस हुनर को एक सफल केक ब्रांड में बदल सकती हैं। इस लेख के माध्यम से ये जानना तो बनता है कि इस कला को एक मुनाफे वाले प्रोफेशन में कैसे बदला जाए? जानते हैं आगे...
कैसे शुरू करें बेकिंग करियर और अपना खुद का ब्रांड
- बेकिंग की बारीकियों और एडवांस टेक्नोलॉजी को सीखने के लिए किसी अच्छे संस्थान से 'डिप्लोमा इन बेकिंग' या प्रोफेशनल कोर्स करें।
- फिर अपने द्वारा बनाए गए बेहतरीन केक और डेजर्ट्स की हाई-क्वालिटी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करें। इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर अपना ऑनलाइन पोर्टफोलियो तैयार करें।
- इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपने काम के पीछे की मेकिंग वीडियो शेयर करें।
- अपने केक की पैकेजिंग को प्रीमियम और आकर्षक बनाएं। आज के समय में लोग स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई को बेहद महत्व देते हैं।
यह भी पढ़ें- कॉलेज के आखिरी साल स्टूडेंट्स को जरूर करने चाहिए ये काम, करियर रहता है सिक्योर
करियर बनाने के लिए पॉपुलर बेकिंग कोर्सेज
- प्रोफेशनल बेकिंग कोर्स में बेकिंग के रूल्स से लेकर एडवांस लेवल की तकनीकें सिखाई जाती हैं।
- डिप्लोमा इन बेकिंग एंड पेस्ट्री में आपको पेस्ट्री, केक डेकोरेटिंग और ब्रेड मेकिंग का एक्सपर्ट बनाता है।
- शॉर्ट-टर्म बेकिंग कोर्सेज में किसी खास कला (जैसे केवल फोंडेंट वर्क या चॉकलेट मेकिंग) को सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन है।
किस पद को मिलता है ज्यादा सम्मान?
- पेस्ट्री शेफ (Pastry Chef): यह बेकिंग की दुनिया का एक बेहद सम्मानित पद है। आप किसी फाइव-स्टार होटल या खुद के लग्जरी ब्रांड से शुरुआत कर सकते हैं।
- प्रोफेशनल बेकर (Professional Baker): इनका मुख्य काम रोजाना इस्तेमाल होने वाले बेक्ड आइटम्स जैसे ब्रेड, कुकीज और मफिन तैयार करना है। ऐसे में आप खुद की क्लाउड किचन या कैफे चेन शुरू कर सकते हैं।
- केक आर्टिस्ट/डिजाइनर (Cake Artist): यदि आप आर्टिस्ट हैं, तो फोंडेंट वर्क, केक स्कल्प्टिंग और थीम-आधारित केक बनाकर खुद का कस्टम केक स्टूडियो खोल सकते हैं।
- बेकरी प्रोडक्शन शेफ (Bakery Production Chef): बड़े पैमाने पर बेकिंग ऑपरेशन्स को संभालने वाले प्रोफेशनल्स की मांग होटल चेन्स और सेंट्रल किचेन्स में बहुत अधिक है। यह बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने का शानदार मौका देता है।
- होम बेकर और आंत्रप्रेन्योर (Home Baker & Entrepreneur): घर से शुरुआत करके इंस्टाग्राम या ऑनलाइन स्टोर के जरिए अपने कस्टमाइज्ड केक बेच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- AI के दौर में इन सेक्टर्स में बनाएं भविष्य, करियर रहेगा सुरक्षित
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
