लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। वे अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में कुछ लड़कियां अपनी अलमारी या वैनिटी बॉक्स में भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप किट्स रखती हैं। अगर आप भी मेकअप की बेहद शौकीन हैं और हर छोटे-बड़े प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप घर पर रहकर मेकअप ड्रॉअर रूल को अपनाकर सभी मेकअप के सामान वेल-ऑर्गेनाइज्ड रख सकती हैं।

बिखरे सामान से पाएं छुटकारा

लड़कियों का वार्डरोब या ड्रेसिंग टेबल हमेशा मेकअप के सामान से बिखरा हुआ रहता है, क्योंकि किसी भी इवेंट, ऑफिस या पार्टी में जाने की जल्दबाजी में वे अपने कपड़े और मेकअप का सामान ऐसे ही फैला देती हैं। जब वे तैयार होकर लौटती हैं, तब उन्हें इन बिखरे हुए सामान को देखकर अहसास होता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो आप मेकअप ड्रॉअर रूल को अपना सकती हैं।

क्या है यह मेकअप ड्रॉअर रूल?

मेकअप ड्रॉअर रूल का मतलब है, जब आप अपने ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट्स को उनकी जरूरत, कैटेगरी के हिसाब से सही ढंग से इकट्ठाकर एक बॉक्स में रखती हैं, तो यही तरीका मेकअप ड्रॉअर रूल के अंदर आता है। अगर आप बॉक्स में एक हिस्सा आई किट का रखती हैं, तो वहीं दूसरा हिस्सा लिप किट और ऐसे ही हर चीजों को अलग-अलग हिस्से में जमाती हैं, तो यह रूल आपके सामान को सही ढंग से रखने में मदद करता है।

कैटेगरी के हिसाब से बांटें सामान

अगर आपके पास एक ही बॉक्स है, जिसमें सभी सामान है, तो आप इन्हें अलग-अलग सेपरेटर या छोटे बॉक्स में रख सकती हैं। इसके अलावा आप एक बॉक्स ऐसा बनाएं, जिसमें सिर्फ वही प्रोडक्ट्स रखें जिनका आप रोजाना इस्तेमाल करती हैं। रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाते वक्त आप जिन मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें आप अलग रखेंगी, तो इससे चीजें बिखरेगी नहीं और आसानी से चीजें मिल भी जाएंगी।

अगर आप भी अपने वॉर्डरोब को जमाने वाली हैं और ड्रेसिंग एरिया को एक मेकओवर देना चाहती हैं, तो इस मेकअप ड्रॉअर रूल को फॉलो कर आप भी अपने सभी मेकअप के सामान को सही ढंग से जमा सकती हैं और इनकी केयर भी कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/The Tidy Space | Kitchen Organization & Hacks/Budget Home Bliss/Best Finds Online