नेल पेंट कलर्स का चुनाव अगर अच्छे से किया जाए, तो यह आपके पूरे लुक को निखारने का काम करते हैं। मार्केट में इतने सारे शेड्स मौजूद हैं कि कई बार सही रंग चुनना आसान नहीं होता। कलर चुनने में सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें होती है, जिनका रंग सांवला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सांवले रंग की महिलाओं का मानना है कि उनपर हर रंग का नेलपेंट नहीं जचता। रेड, पिंक या ब्लू- ग्रीन जैसे नेलपेंट, उनके हाथों पर बहुत ज्यादा खराब लगते हैं। यही कारण है कि वह गिने-चुने कलर्स ही चुनती हैं।

चॉकलेट ब्राउन

यह कलर आपके नाखुनों को क्लासी लुक देगा। ऑफिस और डेली वियर के लिए यह बेस्ट नेल पेंट कलर है। यह रंग हाथों के साथ अच्छे से मिल जाता है, जिससे आपकी त्वचा और ज्यादा डार्क नहीं लगती। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ मैच भी हो जाता है।

न्यूड ब्राउन नेल पेंट कलर

यह कलर भी आपके हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेगा। भले ही यह थोड़ा हल्का शेड होता है, लेकिन नाखुनों पर अलग से दिखता है। इसकी वजह से हर किसी का ध्यान आपके नेल्स पर जरूर जाएगा। ये हाथों को साफ और नेचुरल लुक देता है।

लैवेंडर (Lavender)

यह कलर भी हाथों पर खूब जचता है। आजकल यह महिलाओं का सबसे पसंदीदा नेल पेंट कलर में से एक है। ज्यादातर महिलाएं इस तरह के नेलपेंट लगाए हुए आपको नजर आ जाएंगी। लोग अक्सर सोचते हैं कि हल्के रंग सांवली त्वचा पर अच्छे नहीं लगते, लेकिन ऐसा नहीं है।

ऑलिव ग्रीन (Olive Green)

यह रंग भी आपकी त्वचा भी खूबसूरत लगेगा। यह एक सोबर लेकिन स्टाइलिश रंग है। हर दिन लगाने के लिए यह कलर बेस्ट है। इस शेड को भी न्यूड कलर में चुना जाता है। ध्यान रखें कि आपको इसमें हल्का डार्क शेड ही चुनना है।

चारकोल ग्रे

सांवली त्वचा पर चारकोल ग्रे भी खूब जचता है। यह फैशनेबल टच के लिए बेस्ट है। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और अपने हाथों को सबसे अलग लुक देना चाहती हैं, तो यह कलर आपके लिए बेस्ट है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific,pinterest