आपने नोटिस किया है, जो परफ्यूम सर्दियों में इतना शानदार लगता है, वही गर्मियों में चिपचिपा और तेज लगने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि परफ्यूम सिर्फ खुशबू नहीं, बल्कि मौसम और साइंस का खेल है। गर्मी में हमारी स्किन पर खुशबू तेजी से फैलती है, जबकि सर्दी में दब जाती है। इसलिए, एक ही परफ्यूम से पूरे साल काम नहीं चलता है। जिस तरह आप गर्मी में लिनन और सर्दी में वूलन पहनते हैं, उसी तरह परफ्यूम की भी अपनी वार्डरोब होनी चाहिए। आपकी खुशबू ही आपका पहला इंप्रेशन होता है।
आपकी खुशबू होता है आपका सिग्नेचर स्टाइल
कहते हैं लोग आपका चेहरा भूल सकते हैं, पर आपकी खुशबू नहीं। ऑफिस में आपकी एंट्री से लेकर पार्टी में आपके जाने तक, आपकी खुशबू आपके बारे में बहुत कुछ कहती है। ज्यादातर लोग परफ्यूम लगाने में वही गलती करते हैं कि एक ही स्ट्रॉन्ग परफ्यूम हर जगह लगा लेना। ऑफिस में तेज ऊद की खुशबू और डेट पर हल्की सी सिट्रस; दोनों ही गलत इम्प्रेशन देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप सिट्रस, फ्लोरल, वुडी और सैंडलवुड नोट्स को मौसम और मौके के हिसाब से स्टाइल कर सकते हैं?
Photo Credit: Pinterest (A Girl Named Aja)
मौसम के हिसाब से परफ्यूम कैसे चुनें?
1. समर- हल्का और तरोताजा
गर्मी में भारी परफ्यूम दम घोंटू लगता है। इस मौसम में हल्के और फ्रेश नोट्स बेस्ट होते हैं। इस दौरान आप सिट्रस फैमिली जैसे- नींबू, संतरा, बर्गामोट, ग्रेपफ्रूट लगा सकती हैं। इसके साथ एक्वाटिक और ग्रीन टी नोट्स, जैसी फ्रेगरेंस के परफ्यूम लगा सकती हैं। इस मौसम में Eau De Toilette (EDT) लगाएं, ये हल्की होती है और रोज रिफ्रेश लगती है।
2. मॉनसून और स्प्रिंग- फूलों की महक
बारिश में मिट्टी की खुशबू के साथ फ्लोरल नोट्स जादू करते हैं। इस दौरान आप रोज, जैस्मीन, लिली, नेरोली; फ्रेगरेंस लगा सकती है। हल्की-फुल्की बारिश में ये नोट्स बहुत रोमांटिक लगते हैं।
3. विंटर- गहरा और गर्म
सर्दी में खुशबू जल्दी उड़ जाती है, इसलिए आपको चाहिए डीप और वार्म परफ्यूम। इस दौरान आप वुडी फैमिली, सैंडलवुड, सीडरवुड, ऊद जैसे फ्रेगरेंस लगा सकती हैं। इसके साथ एम्बर, वनीला, दालचीनी और मस्क भी लगा सकती हैं। सर्दी में Eau De Parfum (EDP) बेस्ट होता है क्योंकि इसमें ऑयल ज्यादा होता है और टिकती भी ज्यादा है।
Photo Credit: Pinterest (rashmin jain)
परफ्यूम की स्टाइलिंग करें ऐसे
1. ऑफिस और रोजमर्रा के लिए
ऑफिस में आपको भीड़ में अलग नहीं, बल्कि प्रोफेशनल दिखना है। तेज खुशबू से लोग इरिटेट हो सकते हैं। ऑफिस के लिए बेस्ट चॉइस है सॉफ्ट वुडी, हल्का मस्क, ग्रीन नोट्स और सिट्रस। खुशबू ऐसी हो जो सिर्फ पास आने पर ही पता चले।
2. पार्टी, शादी और फेस्टिवल के लिए
यहां आप थोड़ा बोल्ड हो सकती हैं, खासकर दिवाली, शादी या संगीत जैसी शाम के इवेंट में। इन इवेंट के लिए बेस्ट चॉइस है, इंडियन अत्तर्स जैसे रोज, सैंडलवुड, केसर वाला ऊद, एंबर। ये फ्रेगरेंस भीड़ में भी अपनी छाप छोड़ती हैं। बस 2-3 स्प्रे ही काफी हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के दिन चाहिए परफेक्ट ग्लो, तो जानें बोटॉक्स-फिलर्स और स्किन बूस्टर्स में से आपके लिए क्या है सही?
3. डेट नाइट और रोमांटिक डिनर के लिए
यहां आपको अट्रैक्ट करना है, अटैक नहीं। इस जगह के लिए बेस्ट चॉइस है वनीला, सैंडलवुड, व्हाइट मस्क, सॉफ्ट जैस्मीन। ये फ्रेगरेंस स्किन के करीब रहती हैं और सामने वाले को आपकी ओर खींचती हैं।
Photo Credit: Pinterest (Laura)
परफ्यूम को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के 3 सीक्रेट
- परफ्यूम को कपड़ों पर नहीं, बल्कि पल्स पॉइंट पर लगाएं, जैसे- कानों के पीछे, कलाई पर, गर्दन पर। यहां ब्लड फ्लो ज्यादा होता है तो खुशबू ज्यादा फैलती है।
- ज्यादातर लोग कलाई पर लगाकर रगड़ देते हैं, इससे टॉप नोट्स टूट जाते हैं और परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है।
- सूखी स्किन पर परफ्यूम नहीं टिकता है। परफ्यूम से पहले बिना खुशबू वाला लोशन लगाएं, फिर परफ्यूम लगाएं तो 6-8 घंटे तक टिकेगा।
परफ्यूम खरीदने वक्त हमेशा अपनी स्किन पर टेस्ट करें और 2 घंटे बाद तय करें कि वो आपके शरीर की केमिस्ट्री के साथ कैसी लग रही है। याद रखिए, सबसे महंगा परफ्यूम बेस्ट नहीं होता है, सबसे सही परफ्यूम बेस्ट होता है। तो अगली बार परफ्यूम काउंटर पर जाएं तो एक नहीं, बल्कि तीन परफ्यूम रखें, एक रोजमर्रा के लिए फ्रेश सिट्रस, एक ऑफिस के लिए क्लीन वुडी और एक शाम के लिए वार्म सैंडलवुड। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1793354905045_m.webp)