सुंदर और साफ-सुथरे हाथ न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, बल्कि आपकी अच्छी सेहत और व्यक्तित्व की पहचान भी होते हैं। अक्सर हम चेहरे और बालों की देखभाल पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन हमारे हाथ और नाखून इस भागदौड़ में अनदेखे रह जाते हैं। पूरे दिन काम करने के कारण नाखूनों में धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जिससे वे न सिर्फ बेजान और पीले दिखने लगते हैं बल्कि उनके टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ तरीकों से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है और नाखून मजबूत न सुंदर हो सकते हैं। जानते हैं...
मोइश्चराइज करें
नाखूनों को नियमित रूप से मोइश्चराइज करें। रोजाना रात को सोने से पहले नाखूनों और उंगलियों पर मोइश्चराइजर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, नेल्स सॉफ्ट होंगे और आसपास की त्वचा भी हेल्दी बनेगी।
क्यूटिकल्स की देखभाल करें
नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स की देखभाल भी बेहद जरूरी है। क्यूटिकल्स हेल्दी रहेंगे, तो नेल्स भी स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए विटामिन-ई युक्त क्यूटिकल ऑयल या क्रीम से मसाज करें। आप रोजाना दिन में एक बार कॉटन बॉल को क्यूटिकल ऑयल में भिगोकर नाखूनों पर मालिश कर सकते हैं। इसके लिए बादाम या एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Best Nail Paint Shades: नेल पेंट के बाद भी हाथ दिखते हैं काले? ऐसे चुनें स्किन टोन के हिसाब शेड्स
डाइट पर दें ध्यान
जब नाखूनों को भीतर से सही पोषण मिलेगा, तभी वे मजबूत और सुंदर बनेंगे। अपनी डाइट में विटामिन B5 और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीन्स और फाइबर युक्त चीजें खाएं। कैल्शियम की कमी से नाखून टूटने लगते हैं, इसलिए दूध, दही, देसी घी और छाछ को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
अन्य जरूरी टिप्स
- नाखूनों को समय-समय पर ट्रिम करते रहें।
- समय-समय पर मैनिक्योर करवाएं, इससे डेड स्किन निकल जाती है।
- आधा नींबू काटकर उससे नेल्स को रगड़ें, इससे नाखूनों में प्राकृतिक चमक आती है।
- नींबू और ग्लिसरीन का घोल बनाकर एक बोतल में रख लें। इसे हाथों और नाखूनों पर लगाने से नमी बनी रहती है।
- नारियल या अरंडी के तेल से नाखूनों की मालिश करें। इससे नेल्स का रूखापन दूर होगा और वे मजबूत बनेंगे।
- हमेशा अच्छी क्वालिटी के नेल प्रोडक्ट्स (जैसे- नेल कटर, फाइलर, नेल पेंट और रिमूवर) का ही इस्तेमाल करें।
- नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट जरूर लगाएं।
- बहुत ज्यादा नेल पॉलिश का उपयोग न करें, क्योंकि इससे नाखून कमजोर और पीले पड़ जाते हैं। आवश्यकता पड़ने पर नेल स्ट्रेंथनर और सॉफ्टनर का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- टूथपिक और ईयरबड की मदद से छोटे नेल्स पर बनाएं ये ट्रेंडी Nail Art, पार्लर के महंगे खर्चे से मिलेगी छुट्टी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक- गीतांजलि
Images: magnific
