सर्दियों में सिर्फ हमारी त्वचा ही नहीं, बालों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंडी और सूखी हवा की वजह से बाल बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। वहीं, बाहर मौजूद धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन भी बालों की परेशानी बढ़ाते हैं। ऐसे में बालों का उलझना बढ़ जाता है। साथ ही ड्राइनेस बढ़ने के साथ बालों की चमक भी फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में हम बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, इसके बाद भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में बालों की ड्राइनेस से परेशान हैं, तो अपनी हेयर केयर रूटीन में कुछ बदलाव कर सकती हैं। इसके लिए कोई महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत भी नहीं है। बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बालों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।
सर्दियों में पॉल्यूशन से हेयर केयर कैसे करें?
अगर आप सर्दियों में पॉल्यूशन से बालों को बचाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीकों से बालों की देखभाल कर सकती हैं।
image credit- magnific
1. हॉट ऑयल मसाज और डीप कंडीशनिंग करें
सर्दियों में बालों को नमी देने के लिए तेल से मसाज जरूर करें। इसके लिए नारियल, बादाम या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले तेल को थोड़ा गुनगुना करके उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर आराम से मसाज करें। बस ध्यान रखें कि तेल बहुत गर्म न हो।
- तेल लगाने के बाद कुछ देर बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद शैंपू कर लें।
- हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग भी करें।
डीप कंडीशनिंग से बाल मुलायम रहते हैं। इससे बालों की ड्राइनेस और उलझना कम हो जाता है।
2. सल्फेट-फ्री शैंपू और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
सर्दियों में कई लोग गर्म पानी से बाल धोने लगते हैं, लेकिन बहुत गर्म पानी बालों और स्कैल्प को ज्यादा ड्राई कर देता है। इसलिए बाल धोने के लिए कम गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। साथ ही ऐसा शैंपू लगाएं जिसमें सल्फेट न हो। बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें।
3. पॉल्यूशन से बचाने के लिए स्कैल्प और बालों को ढकें
सर्दियों में बाहर निकलते समय धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन के संपर्क में बाल भी आते हैं। ऐसे में बालों को खुला छोड़ने के बजाय स्कार्फ या साफ कपड़े से ढक सकती हैं। इससे बालों पर सीधे धूल-मिट्टी नहीं जाएगी।
- बाहर जाते समय सिर को स्कार्फ से ढकें।
- बालों में बहुत टाइट कपड़ा न बांधें।
4. केला और शहद का हेयर मास्क लगाएं
बालों की ड्राइनेस को कम करने के लिए घर पर केला और शहद से हेयर मास्क बना सकती हैं। इसके लिए एक पके केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बालों की लंबाई पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। केले और शहद से बना यह मास्क बालों को मुलायम बनाएगा। हालांकि, इसे लगाने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर स्कैल्प पर खुजली या जलन हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
image credit- magnific
5. बालों को नमी देने के लिए सही डाइट लें
बालों की देखभाल सिर्फ बाजार वाले प्रोडक्ट से ही नहीं होती है। खानपान पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी है। आप क्या खाती हैं, इसका भी बालों की सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए अपनी रोज की डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करें।
- प्रोटीन के लिए दाल, दूध और दही जैसी चीजें खाएं।
- बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल करें।
- मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं।
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य घरेलू नुस्खों और ब्यूटी टिप्स पर आधारित है। अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हो रहे हैं, तो किसी स्किन एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। HerZindagi इस नुस्खे से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
image credit- magnific
