बढ़ती उम्र, प्रदूषण, धूल और खराब लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। मौसम जब गर्मी जा है तो उस मौसम में धूल और प्रदूषण आपके चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स, पिग्मेंटेशन और डलनेस जैसी समस्याएं ला सकता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ये प्रोडक्ट कुछ समय के लिए तो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में चेहरे पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग बना सकता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान और हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं, तो घर पर रखी कुछ चीजों से तैयार किया गया नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
घर पर बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर
अगर आपके चेहरे पर गर्मी के मौसम में रिंकल्स हो रहे हैं तो घर पर बना एंटी एजिंग टोनर स्किन का ग्लो वापस लाने में मदद कर सकता है। आइए जानें होममेड टोनर बनाने का तरीका क्या है।
आवश्यक सामग्री
- पानी- 2 कप
- ग्रीन टी पत्तियां -2 चम्मच
- गुलाब जल- 1 चम्मच
यह भी पढ़ें- Coconut Water for Skin Care: सेहत के अलावा स्किन के लिए भी बेस्ट है नारियल पानी, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका
टोनर बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उबाल लें।
- जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब इसमें ग्रीन टी की पत्तियां डाल दें।
- अब इसे ढककर तब तक उबालें जब तक पानी लगभग आधा कप न रह जाए।
- इसके बाद मिश्रण को छान लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें गुलाब जल मिलाएं।
- सभी सामग्रियों की अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भर लें और फ्रिज में रख दें।
- नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर इस्तेमाल के लिए तैयार है। इसका इस्तेमाल आप चेहरे पर कर सकती हैं।
टोनर का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले चेहरा अच्छी तरह से धो लें और चेहरा धोने के बाद इस टोनर को सीधे चेहरे पर स्प्रे करें।
- आप चाहें तो कॉटन पैड की मदद से भी इसे लगा सकती हैं।
- दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता हैं।
एंटी एजिंग टोनर के फायदे
- यह टोनर चेहरे के रिंकल्स और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।
- इसके इस्तेमाल से पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद मिलती है।
- यह टोनर त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ाता है और स्किन को टाइट करने में मदद करता है।
- इसके नियमित इस्तेमाल से एक्ने और पिंपल्स की समस्या को भी कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Raw Milk Uses: पार्लर के महंगे फेशियल के बजाय घर पर आजमाएं कच्चे दूध के ये 3 तरीके, सॉफ्ट स्किन के लिए है बेस्ट
वैसे तो इस टोनर में इस्तेमाल की गई सभी सामग्रियां नेचुरल हैं, लेकिन अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है, तो टोनर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए आप हाथ की त्वचा पर इसे थोड़ी मात्रा में लगाकर एक दिन का इंतजार करें और अगर इसका कोई साइडइफ़ेक्ट न हो तभी इसका चेहरे पर इस्तेमाल करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
