बाउंसी और डिफाइंड कर्ल्स चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। ऐसे में जिन महिलाओं के बाल स्ट्रेट होते हैं, वे अक्सर कर्लिंग रॉड या अन्‍य हीट टूल्स की मदद से बालों को कर्ल करती हैं। हालांकि, बार-बार इनका इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और तेजी से झड़ने भी लगते हैं। अगर आप भी बालों को कर्ल करने के लिए हीट टूल्स इस्‍तेमाल इस्‍तेमाल करती हैं, तो अब इस आदत को बदल लें।

स्टनिंग कर्ली हेयर कैसे पाएं?

स्ट्रेट बालों को कर्ली बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए, सुबह की भागदौड़ में बालों को कर्ली लुक देना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि अगर आप रात को सोने से सिर्फ 5 मिनट पहले 2 छोटे-छोटे काम कर लेंगी, तो सुबह उठते ही आपके बाल कर्ली और खूबसूरत दिखेंगे। जी हां, इन 2 टिप्‍स की मदद से आपको बिना किसी मेहनत के परफेक्ट बाउंसी और स्टनिंग कर्ली हेयर मिल सकते हैं। हीट टूल्स के बजाय आप रात में सोने से पहले नीचे दिए गए दो आसान स्टेप्स फॉलो करें।  

1. ढीली चोटियों वाला नुस्खा अपनाएं 

बालों को नेचुरली कर्ल करने का यह सबसे पुराना और आसान तरीका है। रात को सोने से पहले बालों की चोटी बनाना। आइए जानते हैं इस ट्रिक को आजमाने का तरीका :

  • सबसे पहले आप बालों पर थोड़ी लीव-इन क्रीम लगाएं।
  • अब बालों के छोटे-छोटे सेक्शन लें और 5 से 6 ढीली चोटियां बना लें।
  • सुबह उठकर जब आप चोटियां खोलेंगी, तो बाल नेचुरली कर्ल दिखेंगे।
  • इस तरीके से बालों को बहुत ही सॉफ्ट और वेवी लुक मिलता है।
  • बाल घने और खूबसूरत नजर आते हैं।  

2. पाइनएप्पल हेयरस्टाइल वाला नुस्खा

रातभर में कर्ली बाल पाने के लिए पाइनएप्पल मेथड सबसे पॉपुलर तरीका माना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

  • सिर को आगे की तरफ झुकाएं और सभी बालों को ऊपर लाकर हाई पोनी बना लें।
  • सारे बालों को सिर के बिल्कुल ऊपरी हिस्से और माथे से ठीक 2-3 इंच पीछे लेकर बांध लें।
  • जड़ों से बालों को खींचकर फ्लेट न करें और ना ही कंघी करें। बालों की नेचुरल बाउंस जैसी है, उसे वैसा ही ढीला रहने दें।
  • स्क्रंची को बालों पर सिर्फ एक बार या अधिक से अधिक दो बार ही ढीला लपेटें। इसे टाइट बिल्कुल न करें।
  • जब आप सीधी होंगी, तो आपके कर्ल्स किसी अनानास की पत्तियों की तरह आगे माथे की तरफ ढलने चाहिए।
  • ऐसे ही बालों को बांधकर आप सो सकती हैं।
  • दूसरे दिन आपके बाल कर्ली और खूबसूरत दिखेंगे।    

ये दोनों तरीके बिना किसी केमिकल या हीट टूल्स के आपके बालों को नेचुरली बाउंसी और कर्ली बनाएंगे। इससे न सिर्फ आपके पैसे बचाएंगे, बल्कि बालों को नुकसान भी नहीं होगा।

मेरा अनुभव : 

ढीली चोटियों वाला नुस्‍खा सच में काफी असरदार है। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं, क्‍योंकि मैंने इसे खुद से आजमाया है।

  • मेरे बाल काफी स्ट्रेट हैं और मैं इन्हें बिना हीट के नेचुरली कर्ली बनाना चाहती थी।
  • इसके लिए मैंने अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्‍सों में बांटा और ढीली चोटियां बना लीं।
  • फिर इन चोटियों को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दिया।
  • अगली सुबह जब मैंने ये चोटियां खोलीं, तो मेरे बाल खूबसूरत वेवी और कर्ली नजर आ रहे थे।

अगर आप भी अपने स्ट्रेट बालों में नेचुरल कर्ल या वेव्स चाहती हैं, तो यह आसान तरीका आजमा सकती हैं। हालांकि, बालों का टेक्सचर हर व्यक्ति का अलग होता है, इसलिए रिजल्ट थोड़ा अलग हो सकता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific