होंठों की पपड़ी या रूखापन दूर से ही साफ नजर आने लगता है। इससे न सिर्फ होंठ खराब लगते हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है। ऐसे होंठों पर लिपस्टिक भी सही ढंग से नहीं लग पाती है। अक्सर बदलते मौसम, कम पानी पीने या फिर सही देखभाल न करने की वजह से होंठ सूखने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आप इससे राहत पाने के लिए महंगे लिप स्क्रब या पार्लर ट्रीटमेंट लेती हैं, तो अब आप घर पर ही इन्हें सुंदर और सॉफ्ट बना सकती हैं।
होंठों के लिए टूथब्रश और पेट्रोलियम जेली हैक
ड्राई और रूखे होंठों को मुलायम बनाने के लिए आपको बस टूथब्रश और पेट्रोलियम जेली की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इस खास ब्यूटी हैक के बारे में-
(image credit: magnific)
क्या है टूथब्रश और पेट्रोलियम जेली हैक?
टूथब्रश और पेट्रोलियम जेली का यह हैक होंठों के लिए बेहद असरदार साबित हो सकता है। यह हैक होंठों की डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। इस नुस्खे में पेट्रोलियम जेली होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करके पपड़ी को नरम बनाती है, वहीं टूथब्रश के सॉफ्ट ब्रिसल्स होंठों के लिए नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते हैं।
कैसे करें इस हैक का इस्तेमाल?
इस आसान ब्यूटी ट्रिक को आजमाने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- स्टेप 1: सबसे पहले अपने होंठों पर पेट्रोलियम जेली की एक मोटी परत लगाएं और इसे 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि होंठों की त्वचा पूरी तरह नरम हो जाए।
- स्टेप 2: इसके बाद एक साफ और मुलायम ब्रिसल्स वाला टूथब्रश लें। इसे होंठों पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए 1 मिनट तक मसाज करें।
- स्टेप 3: मसाज करने के बाद एक गीले सूती कपड़े या टिश्यू पेपर से होंठों को पोंछकर साफ कर लें।
लिपस्टिक लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप होंठों को एक्सफोलिएट करने के तुरंत बाद लिपस्टिक लगा रही हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें -
- होंठों को पोंछने के तुरंत बाद लिपस्टिक लगाने से बचें।
- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा सा लिप बाम लगाएं।
- कुछ देर रुकें, फिर टिश्यू पेपर से एक्स्ट्रा बाम को डैब करके सुखा लें।
- अब आप अपनी पसंदीदा मैट या लिक्विड लिपस्टिक लगा सकती हैं।
अगर आप भी रूखे होंठों की समस्या से परेशान हैं, तो इन्हें सुंदर और मुलायम बनाने के लिए किसी भारी-भरकम ब्यूटी रूटीन के बजाय पेट्रोलियम जेली और टूथब्रश का यह आसान हैक जरूर आजमाएं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787332188914_m.webp)