वक्त के साथ फैशन ट्रेंड्स बदलते रहते हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप और हेयर तक, लगभग सभी ट्रेंड्स में बदलाव आता है। बात अगर बालों की करें, तो आज के वक्त में बालों को कलर करवाना काफी ट्रेंडिंग है। काफी लड़कियां हेयर कलर करवाना पसंद करती हैं और अलग-अलग लुक्स को स्टाइल करके खूबसूरत नजर आती हैं। बाल हमारे लुक्स को काफी हद तक चेंज कर देते हैं। अगर बालों की देखभाल सही तरह से की जाए और बालों को अपने फेस टाइप के हिसाब से स्टाइल किया जाए, तो आपका पूरा लुक बदल सकता है। बात जब बालों की कलर करवाने की आती है, तो काफी लड़कियों को लगता है कि इससे बाल डैमेज हो सकते हैं। हेयर कलर को लेकर ये ऐसी बात है, जिस पर हम में से काफी लोग यकीन करते हैं। क्या वाकई हेयर कलर बालों को डैमेज कर सकता है, चलिए इसका जवाब हेयर एक्सपर्ट से ही जान लेते हैं। यह जानकारी हम Shailesh Moolya, National Technical Head, Godrej Professional से हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।
क्या हेयर कलर करवाने से बाल डैमेज हो जाते हैं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि हेयर कलर करवाने से बाल डैमेज हो जाते हैं, यह केवल एक मिथ है जिस पर आपको यकीन नहीं करना चाहिए। बालों के झड़ने या रूखे होने के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी होता है।
- हेयर कलर बेशक आपको बालों को थोड़ा ड्राई कर सकता है, लेकिन इसकी वजह से बाल डैमेज हो जाएंगे या झड़ने लगेंगे, ये कहना पूरी तरह गलत है। अगर आप साल में दो बार किसी प्रोफेशनल से बाल कलर करवा रही हैं, तो बालों को नुकसान नहीं होगा। अगर हर 15 दिन में आप बाल कलर करवाएंगी या बार-बार बालों पर अलग-अलग ट्रीटमेंट करवाएंगी, तो बेशक इससे बाल खराब हो सकते हैं।
- आपको प्रोफेशनल से केमिकल फ्री कलर करवाने के बारे में भी बात करनी चाहिए। इससे बालों को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होता है। हेयर कलर करवाने के बाद बालों की सही देखभाल भी बहुत जरूरी है। हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और बालों के पोषण पर ध्यान दें।
- बालों के रूखे और कमजोर होने के पीछे खराब डाइट, तनाव या प्रदूषण हो सकता है।
यह भी पढ़ें- DIY Shampoo: सिर्फ 20 रुपये में बनाएं शैंपू, झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सिल्की
कलर करवाने के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?
- सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।
- बालों को बहुत गर्म पानी से न धोएं।
- बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग न करें।
- अच्छे हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- ₹10 के रीठा से बाल होंगे सिल्की-शाइनी, महंगे शैंपू जाएंगी भूल
हेयर कलर या कोई भी हेयर ट्रीटमेंट करवाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
