चमकदार, बेदाग और स्मूथ स्किन पाने के लिए महिलाएं कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में एलोवेरा जेल के भी ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे। प्राचीन समय से ही एलोवेरा को त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर एलोवेरा जेल में हानिकारक केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं, जिससे सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को रैशेज या एलर्जी होने लगती है। अगर आप भी अब तक बाजार वाला एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर रही थीं, तो इसके बजाय घर पर ही ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल तैयार कर सकती हैं।
घर पर नेचुरल एलोवेरा जेल कैसे बनाएं ?
एलोवेरा के ताजे पौधे से बना जेल न सिर्फ पूरी तरह शुद्ध होता है, बल्कि यह स्किन से पिंपल्स, जिद्दी दाग-धब्बों और सनबर्न को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं घर पर प्राकृतिक एलोवेरा जेल बनाने का आसान तरीका -
1. सही एलोवेरा पत्ती चुनें और टॉक्सिन निकालें
घर पर नेचुरल एलोवेरा जेल बनाने के लिए सबसे पहले सही पत्ती का चुनाव करें। पीली पड़ी या पतली पत्ती के बजाय पौधे के निचले हिस्से से मोटी और पकी हुई पत्ती काटें।
- पत्ती काटने के बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए किसी गिलास या बर्तन में सीधा खड़ा करके रख दें।
- ऐसा करने से कटी हुई जगह से एक पीला तरल पदार्थ बाहर निकल जाएगा।
- इस पीले पदार्थ को निकालना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह स्किन में जलन या एलर्जी पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin: 7 दिन में ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट, एलोवेरा जेल का ऐसे करें इस्तेमाल
2. पत्ती से पल्प निकालने का सही तरीका
टॉक्सिन निकालने के बाद पत्ती से पल्प निकालने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करें -
- सबसे पहले पत्ती को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
- अब एक साफ चाकू की मदद से पत्ती के दोनों तरफ मौजूद कंटीले हिस्सों को काटकर अलग कर दें।
- इसके बाद पत्ती की ऊपरी हरी छाल को आराम से छीलकर हटा दें।
- अब एक चम्मच की मदद से अंदर मौजूद ट्रांसपेरेंट पल्प को खुरचकर निकाल लें।
- यही पल्प आपका नेचुरल एलोवेरा जेल है, जिसे एक साफ कांच के कटोरे में इकट्ठा कर लें।
3. स्मूथ टेक्सचर के लिए ब्लेंडिंग करें
ताजा निकला हुआ एलोवेरा पल्प थोड़ा गाढ़ा और ढेलेदार होता है। इसे जेल जैसा स्मूथ टेक्सचर देने के लिए ब्लेंड करना जरूरी है -
- निकाले गए पल्प को मिक्सी के जार में डालें और बस कुछ सेकंड के लिए ब्लेंड कर लें।
- ऐसा करने से जेल एकदम क्रीमी, लिक्विड और इस्तेमाल करने में आसान बन जाता है।
- चूंकि इसमें कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए आप इसमें 1 या 2 विटामिन-ई के कैप्सूल का ऑयल भी मिला सकती हैं।
4. स्टोर करने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
होममेड एलोवेरा जेल को फ्रेश रखने के लिए इन आसान टिप्स को फॉलो करें -
- तैयार किए गए जेल को साफ और सूखी कांच की एयर-टाइट शीशी में भरकर रखें।
- इस जार को फ्रिज में रखें, जिससे यह जेल 2 से 3 हफ्तों तक बिल्कुल फ्रेश और इस्तेमाल के लायक बना रहेगा।
- आप इसका रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर या नाइट जेल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप भी अब तक बाजार के केमिकल वाले एलोवेरा जेल पर पैसे खर्च कर रही थीं, तो अब इस आसान तरीके से घर पर ही नेचुरल एलोवेरा जेल बनाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन नेचुरल तरीके से बेदाग और ग्लोइंग बनने लगेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)
-1788447766647_m.webp)