जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, इसका असर चेहरे पर साफ नजर आने लगता है। इसके ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। जब हम 35 या 40 की उम्र को पार करते हैं तो चेहरे पर फाइन लाइंस, झुर्रियां और डाईनेस साफ नजर आने लगती हैं। ऐसा इसल‍िए होता है क्‍योंक‍ि शरीर में कोलेजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। दरअसल, ये एक तरह का प्रोटीन है, जो स्‍क‍िन को टाइट और जवां बनाए रखने का काम करता है।

स्‍क‍िन एक्‍सपर्ट डॉ. राध‍िका का कहना है क‍ि कोई भी होम रेमेडी सीधे कोलेजन को नहीं बढ़ा सकता है लेक‍िन कुछ ऐसी चीजें हैं स्‍क‍िन को हाइड्रेट और हेल्‍दी रखने का काम करती हैं। आप घर पर अलसी के बीज और एलोवेरा से कोलेजन जेल बनाकर स्‍क‍िन केयर रूटीन में शाम‍िल कर सकती हैं। आइए जानते हैं क‍ि आप इसे कैसे बना सकती हैं?

घर पर कैसे बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल?

इस जेल को बनाने के लिए ये चीजें चाह‍िए-

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज
  • 1 कप पानी
  • 4 से 5 बूंद गुलाब जल

इस जेल को बनाने का तरीका भी जानें

  • सबसे पहले एक पैन में पानी और अलसी को डाल लें।
  • इसे 5 से 7 मिनट तक उबलने दें।
  • कुछ देर बाद आप देखेंगी क‍ि पानी जेल जैसा गाढ़ा होने लगा है।
  • अब गैस बंद करके इसे छान लें।
  • जब ये ठंडा हो जाए, तब इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला दें।
  • आपका होममेड कोलेजन जेल तैयार है।
  • इसे क‍िसी साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं।

लगाने का सही तरीका क्‍या है?

  • रात को सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • अब इस जेल को चेहरे पर पतले लेयर में लगाएं।
  • चाहें तो गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
  • अब हल्के हाथों से थोड़ी देर के ल‍िए मसाज करें।
  • इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह चेहरे को धो लें।
  • अगर दिन में लगाना चाहें तो 20 से 30 मिनट बाद चेहरे को धोकर साफ कर सकती हैं।

स्‍क‍िन को मिल सकते हैं ये फायदे

  • एलोवेरा और अलसी दोनों ही स्‍क‍िन को हाइड्रेट रख सकते हैं।
  • नियमित इस्तेमाल से आपकी स्‍क‍िन फ्रेश और सॉफ्ट द‍िख सकती है।
  • चेहरे की ड्राईनेस भी कम होती है।
  • आपकी स्‍क‍िन चमकदार नजर आ सकती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • अगर खुजली, जलन या रेडनेस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
  • स्किन से जुड़ी द‍िक्‍कत हो तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

तो अगर आप भी 40 की उम्र में 25 की द‍िखना चाहती हैं तो ये कोलेजन ट्राई आपकी मदद कर सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik