आजकल बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए हेयर कलर करवाना आम होता जा रहा है। बाल भले ही सफेद हों या न हों महिलाएं स्टाइल के लिए भी बालों में कभी हाइलाइट्स तो कभी कलर करवाती हैं। हेयर कलर करवाने के बाद बाल स्टाइलिश हो जाते हैं, लेकिन अगर आप बालों की सही देखभाल नहीं करतीहैं , तो ये डैमेज होकर टूटने लगते हैं। यही नहीं ऐसे बालों में कलर ज्यादा दिनों तक टिकता भी नहीं है। कलर के बाद बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। अगर आप भी बालों को कलर कराने जा रही हैं तो कलर के बाद कुछ गलतियों को करने से बचें। इससे बालों में लंबे समय तक कलर भी टिका रहेगा और बाल ड्राई होने से भी बचेंगे।
कलर करवाने के तुरंत बाद बाल धोना
हेयर कलर करवाने के बाद सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो है बालों को तुरंत शैंपू करना। आमतौर पर हेयर कलर को बालों की क्यूटिकल लेयर में पूरी तरह सेट होने के लिए कुछ समय लगता है। ऐसे में कम से कम 24 से 48 घंटे तक बालों को शैंपू करने से मना किया जाता है।
अगर आप बालों को कलर के बाद बहुत जल्दी-जल्दी शैंपू करेंगी तो बालों पर इसका दुष्प्रभाव हो सकता है और कलर भी जल्दी ही फीका पड़ने लगता है। इसलिए हेयर कलर करवाने के बाद कम से कम 48 घंटे तक बाल धोने से बचें और उसके बाद सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई हेयर कलर करवाने से कमजोर हो जाते हैं बाल? मिथ या फैक्ट, हेयर एक्सपर्ट से जानें
शैंपू के बाद कंडीशनर या सीरम का इस्तेमाल न करना
कई बार लोग बालों में शैंपू करने के बाद कंडीशनर या सीरम का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे बाल ज्यादा ड्राई होने लगते हैं। आपको हमेशा बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर करना चाहिए जिससे बालों की शाइन बनी रहती है।
हेयर स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करना
हेयर कलर करवाने के बाद बाल पहले से ज्यादा सेंसटिव हो जाते हैं। ऐसे में स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन, ब्लो ड्रायर या अन्य किसी हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों में करने से बाल डैमेज हो सकते हैं और इससे बाल ड्राई नजर आने लगते हैं। कलरिंग के बाद बालों की नमी कम होने लगती है और स्टाइलिंग टूल्स बालों को और ज्यादा ड्राई बना देते हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Copper Hair Colour: पार्लर जैसा कॉपर हेयर कलर अब घर पर पाएं, ट्राई करें ये आसान DIY तरीका
अगर आप भी बाल कलर करवाने जा रही हैं तो बालों की बाद में देखभाल करनी जरूरी होती है, जिससे बाल डैमेज जा हों। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
