बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी परेशानी होना एक आम समस्या है। इस मौसम में पिंपल्स या रूखापन चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकता है। ऐसे में चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और इन प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ महिलाएं तो पार्लर में पैसे देकर चेहरे पर महंगे ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। अगर आप भी घर पर ही नेचुरल तरीके से चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं, तो यह खास नुस्खा आजमा सकती हैं।
ऐसे दें चेहरे को नेचुरल ग्लो
एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे आप एलोवेरा जेल का एक खास तरीके से इस्तेमाल करके ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। शीबा ने अपनी पोस्ट में एलोवेरा जेल के साथ नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया है। आप भी इस मिश्रण को बनाकर इसे चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी।
बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर नेचुरल तरीके से यह असरदार जेल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको घर की कुछ सामान्य चीजों की जरूरत पड़ेगी।
जेल बनाने के लिए सामग्री
- ताजा एलोवेरा जेल
- नीम के 7-8 पत्ते
जेल बनाने का तरीका
एलोवेरा और नीम दोनों ही चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आप इसका इस्तेमाल करके चेहरे पर हो रही प्रॉब्लम्स को कम कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करें।
- इस जेल को बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें।
- अब इन पत्तियों को मिक्सर जार में ताजे एलोवेरा जेल के साथ डाल दें।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह पीसकर उनका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- आपका खास होममेड जेल बनकर तैयार है, अब आप इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
यह जेल न सिर्फ आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगा, बल्कि पिंपल्स और रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स को भी कम कर सकता है। आप इस जेल का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस जेल का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको इससे कोई भी परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- मानसून की चिपचिपाहट और पिंपल्स से बचना है? स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
